IND vs West Indies: अपनी हार के साथ ही टीम इंडिया ने बनाया शर्मनाक रिकार्ड
मुंबई। गुरूवार को मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में अप्रत्याशित रूप से टीम इंडिया टूर्नामेंट की हल्की टीम मानी जा रही वेस्टइंडीज के हाथों अपने ही घर में हार गई। हालांकि टीम इंडिया ने 192 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था बावजूद इसके टीम इंडिया को इंडीज ने 7 विकेट से हरा दिया।
इस बड़ी हार के चलते अब टीम इंडिया का सफर टी 20 विश्वकप में समाप्त हो गया है लेकिन जहां टीम इंडिया हारी वहीं वो अपने नाम एक शर्मनाक रिकार्ड भी बना ले गई। टी 20 वर्ल्ड में भारतीय टीम के साथ ऐसा पहली बार हुआ कि इतना बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद हार गई हो। इससे पहले श्रीलंका ने उसे 163 रनों का पीछा करके हराया था।
आपको बता दें कि आईसीसी टी-20 विश्व कप 2016 का फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत को सात विकेट से हराकर कोलकाता में रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
