IND vs West Indies:टीम इंडिया की हार पर बांग्लादेश क्रिकेटर की शर्मनाक हरकत
मुंबई। गुरूवार को सेमीफाइनल में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी। इसी के साथ ही देश की 125 करोड़ लोगों का दिल टूट गया है।
लेकिन इस हार पर भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की ओर से एक शर्मनाक हरकत की गई है। इस हार के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने हंसते हुए ट्वीट किया कि ये खुशी वाली बात कि भारत सेमीफाइनल मुकाबला हार गया है और अपने इस ट्वीट के साथ उसने कप्तान धोनी की एक फोटो भी शेयर की।
जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर मुशफिकुर रहीम के खिलाफ बयानबाजी होने लगी, जिसके बाद जनाब ने अपने ट्वीट को डिलीट करते हुए माफी मांगी कि कि मैं एक बड़ा वेस्टइंडीज के समर्थक हूं, लेकिन फिर भी कुछ कठोर शब्दों के लिए फिर से क्षमा चाहता हूं। जब तक रहीम ने माफी मांगी तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनके ट्वीट का प्रिंट स्क्रीन वायरल हो चुका था।
आपको बता दें कि आईसीसी टी-20 विश्व कप 2016 का फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत को सात विकेट से हराकर कोलकाता में रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


