IND vs West Indies: हार के बाद जानिए क्या बोले कैप्टन धोनी?
मुंबई। टी20 विश्वकप के सेमीफाइनल में भारत की हार पर कप्तान धोनी ने कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की थी और हमने एक बढ़िया टारगेट दिया लेकिन मैदान पर पड़ रही ओस ने सारा खेल बिगाड़ दिया। गेंद को स्विंग मिलना बंद हो गया और दो नो बॉल ने पूरा खेल का रूख बदल दिया।
मालूम हो कि जिस नो बॉल की बात धोनी कर रहे थे उसमें से एक आर अश्विन और एक हार्दिक पांड्या ने फेंकी थी। धोनी ने कहा कि निश्चित रूप से ये हमारे लिए काफी निराशाजनक है।
मैच में टॉस ने भी अहम रोल निभाया। स्पिनर के लिए इस मैदान पर कुछ नहीं था जिसके कारण मैच हमारे हाथ से निकल गया। 20-20 मैच में फासला काफी करीबी होता है, काफी डिमांडिग होता है ये फार्मेट, वैसे हमने अच्छा मुकाबला किया। ओस का फायदा वेस्टइंडीज को मिला और सिमन, चार्लस और रसेल की बेहतरीन पारियों ने ये मैच जीत लिया।
फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा
आपको बता दें कि आईसीसी टी-20 विश्व कप 2016 का फाइनल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान भारत को सात विकेट से हराकर कोलकाता में रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बना ली है।
No it was not on my mind-MS Dhoni on whether he contemplated bowling Ashwin in the last over #WT20 pic.twitter.com/e1u4XPUu7I
— ANI (@ANI_news) 31 March 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
