For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली से पंगा ना लेना, अमिताभ बच्चन ने 'अमर अकबर एंथोनी' अंदाज में विंडीज को दी चेतावनी

नई दिल्ली: विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में अपनी एक और बल्लेबाजी मास्टरक्लास दिखाते हुए मेहमानों से मैच तब छीन लिया जब वे एक समय काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे थे। भारतीय कप्तान ने 50 गेंदों में 94 रनों की नाबाद पारी खेली, और भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा बनाए गए 208 रनों के लक्ष्य का पीछा छह विकेट आठ गेंदें शेष रहते हुए आराम से कर लिया। इस मैच में कोहली के अलावा लोकेश राहुल ने भी 62 रनों की पारी खेलते हुए अच्छा योगदान दिया और उन्होंने कोहली के साथ 100 रनों की साझेदारी भी की।

कोहली का नोटबुक अंदाजा छाया-

कोहली का नोटबुक अंदाजा छाया-

शानदार पारी के दौरान, कोहली ने केसरिक विलियम्स का मजाक उड़ाते हुए जो "नोटबुक" जश्न मनाया है उसने मैच की सारी हाईलाइट्स चुरा ली हैं। कोहली ने पारी के 16वें ओवर में यह जश्न मनाते हुए विलियम्स की नकल की थी जो इस तरह की हरकतें मैदान में पहले कर चुके हैं। कोहली ने जैसे ही उनके ऊपर चौके-छक्कों की बरसात की वैसे ही वे अपने आक्रामक और जुनूनी अंदाज में आ गए। इस दौरान कोहली ने जमकर नोटबुक जश्न मनाया जिस पर विलियम्स सिवाए मुस्कराने के कुछ नहीं कर सके।

विलियम्स को सबक सिखाते कोहली का नोटबुक जश्न हुआ वायरल, जानिए पूरा मामला

अमिताभ का मजेदार ट्वीट-

अमिताभ का मजेदार ट्वीट-

कोहली की मैच जिताऊ पारी उनके जश्न के जवाब में, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ब्लॉकबस्टर 'अमर अकबर एंथनी' फिल्म से अपने प्रसिद्ध डॉयलोग को फिर से ट्विटर पर रिएक्रिएट किया है। इसमें अमिताभ ने मुंबईया भाषा में बोला है जिसमें वो कह रहे हैं कि कोहली को छेड़ने की गलती करना बेवकूफी है। अगर नहीं बात समझ आती तो हाल वेस्टइंडीज जैसा होगा जिसको बहुत मार पड़ी है। अमिताभ का यह ट्वीट वाकई में मजेदार है जिस पर कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं।

कोहली भी गुदगुदाए, दिया जवाब-

कोहली भी गुदगुदाए, दिया जवाब-

विराट कोहली ने महानायक अमिताभ बच्चन को उनकी तारीफ के लिए धन्यवाद दिया, कहा कि महान अभिनेता "हमेशा एक प्रेरणा" थे। बता दें कि कोहली ने मैच के बाद खुलासा किया है कि ऐसा करके उन्होंने गेंदबाज से अपना पुराना हिसाब चुकता किया है। ये बात तब की है जब भारत ने पिछली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला था और कोहली को केसरिक विलियम्स ने आउट कर दिया था।

IND vs WI: अतिरिक्त रनों ने डुबोई नैया, मैच के बाद पोलार्ड ने गिनाए हार के कारण

अंत तक डटे रहकर खेली एक यादगार पारी-

अंत तक डटे रहकर खेली एक यादगार पारी-

208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच में भारत की शुरुआत खराब रही थी और रोहित शर्मा (8) जल्द आउट हो गए थे लेकिन केएल राहुल और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर भारत को में बनाए रखा। राहुल ने टी 20 विश्व कप के लिए ओपनिंग स्लॉट के लिए अपना दावा ठोकने के लिए 40 गेंदों में 62 रन बनाए। हालांकि, राहुल के जाने के बाद, भारत ने ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को सस्ते में खो दिया लेकिन कोहली ने अंत तक डटे रहकर टीम की नैया पार लगा दी।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 12:48 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+