विलियम्स को सबक सिखाते कोहली का नोटबुक जश्न हुआ वायरल, जानिए पूरा मामला
हैदराबाद: क्रिकेट खिलाड़ी मैदान पर कई बार अनोखी चीजें करते हैं। हालांकि, जब अपना ही अंदाज पलटकर जब वापस खुद पर पड़ता है तो यह हमेशा उतना मजेदार नहीं साबित होता। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले T20I में केसरिक विलियम्स ने भी ये कठिन सबक सीख लिया जब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विलियम्स को छक्का मारने के बाद उनका मजाक उड़ाया। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में अपनी 50 गेंदों पर 94 रनों की पारी में नोटबुक स्टाइल में ऐसा जश्न मनाया जो वायरल हो रहा है।

शुरुआती संघर्ष के बाद कोहली ने पकड़ी लय
वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 208 रनों के लक्ष्य के जवाब में रोहित शर्मा का विकेट जल्द गिरने के बाद विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। केएल राहुल के साथ उन्होंने एक बहुत अच्छी साझेदारी की जो बाद में सीधे 100 रनों पर जाकर खत्म हुई। हालांकि शुरुआती तौर पर 31 वर्षीय कप्तान अपनी बल्लेबाजी से संघर्ष करते दिख रहे थे जो काफी असामान्य बात है। कोहली ने मैच के बाद इसका संघर्ष का जिक्र भी किया है।
मैच जिताने के बाद कोहली ने दिया बयान- 'मेरी पारी का पहला हॉफ फॉलो ना करें युवा'

केसरिक विलियम्स को सिखाया सबक-
कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत से हर गेंद को बहुत मुश्किल से मारने की कोशिश की और इस तरह अपनी लय खो दी। हालांकि, उनकी बाद में उन्होंने अपना फोकस हासिल कर लिया। उनके बल्ले से बड़े-बड़े शॉट अच्छे से आ रहे थे और तब तक कोहली पूरी तरह से अपने अंदाज में छा चुके थे। ठीक ऐसा ही अंदाज तब दिखा जब उन्होंने केसरिक विलियम्स की गेंद पर एक सुंदर शॉट खेला। इसी बीच कुछ मैदान में कुछ गहमागहमी भी देखने को मिली क्योंकि विंडीज के लिए कोहली अब मुसीबत बनते जा रहे थे।
पारी के 16 वें ओवर में केसरिक विलियम्स को कीरोन पोलार्ड ने गेंद सौंपी। उनकी पहली गेंद पर कोहली ने सीधे चौका जड़ दिया और अगली डिलीवरी में गेंदबाज कुछ इंच फिर से एक बार यॉर्कर से चूक गया और विराट कोहली ने इस बार भी लॉन्ग ऑन के ऊपर शानदार शॉट लगा दिया।

विलियम्स मुस्कुराने के अलावा कुछ नहीं कर सके
इसके तुरंत बाद, विराट कोहली ने केसरिक विलियम्स की नकल की। दरअसल कुछ समय पहले एक मैच में विलियम्स ने एक ओवर में कुछ बाउंड्री के साथ एक गेंदबाज की धुनाई की थी और अपने प्रसिद्ध नोटबुक स्टाइल के साथ उसका मजाक उड़ाया। इस बार, विराट कोहली ने ऐसा ही किया और केसरिक विलियम्स को अपनी दवा का स्वाद दिया। विराट को ऐसा करते देख, विलियम्स मुस्कुराने के अलावा कुछ नहीं कर सके।
IND vs WI: कोहली के बेस्ट T-20i स्कोर के साथ भारत ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
|
यहां देखें मजेदार नोटबुक स्टाइल जश्न-
वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कई मौकों पर कोहली पर हावी होने की कोशिश की, लेकिन भारत के कप्तान ने जवाब देने के लिए हर बार अपने बल्ले का इस्तेमाल किया। मैच के बाद यह पूछे जाने पर कि क्या यह जश्न कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) से प्रेरित है, कोहली ने कहा कि यह वास्तव में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई पिछली घटना का जवाब था।
"यह सीपीएल नहीं है, यह जमैका में हुआ था जब उसने मुझे आउट किया था। इसलिए मुझे लगा कि मैं नोटबुक में कुछ टिक कर सकता हूं, लेकिन सब अच्छा है। कुछ शब्द थे, लेकिन अंत में मुस्कुराहट है। यही आप देखना चाहते हैं कि अच्छा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट भी हो लेकिन अंत में हाथ मिलाते हैं। यही सब क्रिकेट है। इसे मुश्किल से खेलें, लेकिन विरोधियों के लिए सम्मान हो। "कोहली ने कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
