For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC T20 Rankings: विंडिज को हरा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, शेफाली ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारतीय महिला टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में कैरिबियाई टीम को 5-0 से हराकर जो सूपड़ा साफ किया उसका फायदा गुरुवार को जारी हुई आईसीसी की महिला टी20 रैंकिंग में भी देखने को मिली। सीरीज के पहले 2 मैचों में लगातार 2 अर्धशतक जड़ने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी शेफाली वर्मा अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर पहुंच गई हैं। आईसीसी की ओर से जारी की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में शेफाली को 57 पायदान का लाभ मिला और वो अपने करियर के बेस्ट 30वें पायदान पर काबिज हो गई हैं।

और पढ़ें: IND vs BAN, 2nd Test: मयंक अग्रवाल को सिर्फ 42 रन की दरकार, टूट जाएगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड

शेफाली वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 2 अर्धशतक की मदद के साथ 158 रन बनाये जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी मिला। शेफाली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला था और भारत के लिये सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली खिलाड़ी बनीं थी। शेफाली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था।

और पढ़ें: 2nd Test, IND vs BAN: आखिर लाल के बदले पिंक बॉल से क्यों खेला जाता है डे-नाइट टेस्ट?

पंद्रह साल की शेफाली ने सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पहला अर्धशतक जड़ा था। वह इस तरह अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय बन गयी थीं।

बल्लेबाजों ने दिखाया दम, तीसरे नंबर पर पहुंची जेमिमा

बल्लेबाजों ने दिखाया दम, तीसरे नंबर पर पहुंची जेमिमा

शेफाली के अलावा भारत की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्ज को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वो अब आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रैंकिंग की बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गयी हैं। रोड्रिगेज को 3 पायदान का फायदा हुआ, इससे पहले वह 7वें पायदान पर थी। आखिरी मैच में 57 रन की पारी खेलने वाली वेदा कृष्णमूर्ति को भी रैंकिंग में फायदा मिला है, वह 61वें से 49वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।

गेंदबाजी में भारतीयों को दबदबा, टॉप 5 में 3 भारतीय खिलाड़ी

गेंदबाजी में भारतीयों को दबदबा, टॉप 5 में 3 भारतीय खिलाड़ी

आईसीसी की महिला टी20 रैंकिंग की बात करें तो भारतीय स्पिनर राधा यादव को 3 पायादान का फायदा हुआ है और अब वो दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बन गई हैं। रैंकिंग में टॉप 10 की बात करें तो इसमें अब 3 भारतीय खिलाड़ियों का नाम है। राधा यादव के अलावा सीरीज में 8 विकेट झटकने वाली दीप्ती शर्मा चौथे और पूनम यादव पांचवे स्थान पर बरकरार हैं।

ऑफ स्पिनर अनुजा पाटिल को भी रैंकिंग में आठ पायदान का फायदा हुआ है और अब वो 21वें पायदान पर काबिज हैं जबकि तेज गेंदबाज शिखा पांडे को 11 पायदान का फायदा हुआ और वो 43वें स्थान पर पहुंच गई है।

टीम रैंकिंग में भारत ने वेस्टइंडीज को पछाड़ा

टीम रैंकिंग में भारत ने वेस्टइंडीज को पछाड़ा

टीम रैंकिंग में भी भारत की स्थिति मजबूत हुई है और वो वेस्टइंडीज को धकेलते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम रैंकिंग में भारत को 8 अंकों का फायदा मिला है और अब वह 260 अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज हो गई है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को 10 अंक का नुकसान हुआ है और वह पांचवे स्थान पर खिसक गई है।

Story first published: Friday, November 22, 2019, 12:58 [IST]
Other articles published on Nov 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+