IND vs WI: दूसरे ODI के दौरान टीम के साथ शामिल हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह
नई दिल्ली: तेजी से अपनी चोट से उभर रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में वापसी की राह पर लौटने की ओर बढ़ रहे हैं। एक स्थापित मानदंड का पालन करते हुए यह तेज गेंदबाज विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के साथ नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी करेंगे। यह पीठ की चोट से उबरने के बाद उनके पुनर्वास कार्यक्रम के हिस्से के रूप में होगा।

18 दिसंबर को टीम के साथ गेंदबाजी कर सकते हैं-
बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज की शुरुआत से ही बाहर हैं लेकिन उन्होंने लगातार सुधार किया है।
टीम प्रबंधन अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड दौरे से पहले उनके फिट होने की उम्मीद कर रहा है।
Year Ender 2019: दशक के 10 सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज, जिसमें शामिल हैं दो भारतीय
वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मैच 18 दिसंबर को होना है।
"बुमराह का भारतीय टीम के साथ नेट सेशन होगा। अभी यह एक नियम जैसा हो चुका है। टीम प्रबंधन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट से पहले इंदौर में भुवनेश्वर कुमार की फिटनेस की भी जांच की, हालांकि वह टीम का हिस्सा नहीं थे।

भुवनेश्वर भी गुजरे थे इसी प्रक्रिया से-
यह भी इसी तरह की तर्ज पर एक आम बात है, "बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया।
एक बार जब टीम प्रबंधन को विश्वास हो गया कि भुवनेश्वर 100 प्रतिशत फिट है, तो उन्हें विंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के लिए चुना गया।
"एक सिस्टम है जो अपनी जगह पर बनाया गया है। जब एक खिलाड़ी ने पर्याप्त रूप से फिटनेस हासिल कर ली है, तो उसे टीम प्रबंधन के साथ-साथ राष्ट्रीय टीम के फिजियो (नितिन पटेल) और ट्रेनर (निक वेब) द्वारा चेक किया जाना है। इसके साथ ही भारतीय खेमें के साथ नेट पर गेंदबाजी करने से उनको वह फील भी आएगा। "सूत्र ने कहा।

रणजी भी खेल सकते हैं बुमराह-
मुंबई इंडियंस के दोनों खिलाड़ी बुमराह और हार्दिक पांड्या (बैक सर्जरी) वर्तमान में बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) ग्राउंड में अपने रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं।
अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन ने सानिया मिर्जा की बहन अनम से की शादी, देखें तस्वीरें
हालांकि, 26 वर्षीय बुमराह श्रीलंका के खिलाफ अगली सीमित ओवरों की सीरीज के दौरान वापसी करने की संभावना नहीं रखते हैं और न्यूजीलैंड की उड़ान भरने से पहले रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं।
यह भी संभव है कि बुमराह इंडिया ए टीम के साथ न्यूजीलैंड जाए और कुछ मैच खेलकर अपनी शेप को फिर से हासिल करें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
