IND vs WI: एक हजार रन पूरे करते ही केएल राहुल ने T-20i में बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड
हैदराबाद: क्रिकेट के बड़े जानकारों का स्पष्ट मानना था कि शिखर धवन की खराब फार्म और उसके ऊपर लग गई चोट से अगर किसी के पास खुद को साबित करने का सबसे अच्छा मौका है तो वह केएल राहुल ही हैं और भारत व वेस्टइंडीज के बीच पहले टी-20 मुकाबले में हुआ भी यही। राहुल ने एक ऐसे समय पर अर्धशतकीय पारी खेली जब रोहित शर्मा (8) सस्ते में आउट हो चुके थे और भारत को जीत के लिए 208 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने की दरकार थी।

कोहली के अंजाम से पहले राहुल ने किया था आगाज
राहुल ने ऐसे समय में कप्तान कोहली के साथ मिलकर शानदार शतकीय साझेदारी की जिसने भारत की शानदार जीत की नींव रखी। कोहली ने जहां इस मैच में बेहतरीन 94 नाबाद रन बनाए तो वहीं राहुल ने ओपनर के तौर पर 62 रनों का योगदान दिया जिसके दम पर भारत ने 18.4 ओवर में ही 6 विकेट से यह मैच जीत लिया। राहुल को इस मैच में अपने एक हजार टी-20 रन पूरे करने के लिए 26 रनों की दरकार थी जिसको उन्होंने आसानी से पूरा कर दिया। इसके साथ ही राहुल टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं।

तीसरे सबसे तेज टी-10 हजारी
राहुल ने केवल 29 पारियों में यह कारनामा किया है और अब वे सबसे तेज टी-20आई 1000 पूरे करने के मामले में एरोन फिंच के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने यही उपलब्धि 27 पारियों में हासिल की थी जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 26 पारियों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। राहुल ने मैच के बाद कहा, "जब भी मैं रन बनाता हूं, हर कोई मुझे पसंद करता है, यह ऐसे काम करता है। मैं स्ट्राइक रेट के अनुसार अपनी पारी की योजना नहीं बनाता और ज्यादा बदलाव नहीं (पहली पारी या दूसरी पारी के दौरान) करता हूं। मैं विकेट के अभ्यस्त होना चाहता हूं। अगर मैं सेट हो जाता हूं, तो मैं इसका पीछा कर सकता हूं, मुझे पता है। मेरी भूमिका नींव तैयार करना है।"
IND vs WI 1st T-20: 6 विकेट से भारत ने जीता मैच, कोहली ने खेली मैच विनिंग पारी

मैच के बाद क्या बोले राहुल-
राहुल ने यह भी कहा कि उनकी भूमिका मैच को खत्म करने की है जिसमें वे आज चूक गए, लेकिन अगले मैच में उन्होंने और भी बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करने की बात की। उन्होंने कहा, "टी 20 क्रिकेट में आप गेंद के पीछे नहीं रह सकते। मैं देख रहा हूं कि पावरप्ले के दौरान गैप कहां है, कभी-कभी यह बंद हो जाता है, कभी-कभी यह नहीं होता है। आपको किसी भी प्रारूप में एक बल्लेबाज के रूप में रन की जरूरत होती है, वही आपको आत्मविश्वास देता है। एक चीज जो मुझे आत्मविश्वास दे रही है वह है जीत (भले ही प्रारूप कुछ भी हो)। जब मैं यहां (घरेलू) खेलता हूं तो मैं अपना खेल नहीं बदलता - यही कारण है कि मैं इसे रखना पसंद करता हूं। मैं चीजों को सरल रखना पसंद करता हूं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
