For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: कोहली के बेस्ट T-20i स्कोर के साथ भारत ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

हैदराबाद: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में भारत ने शानदार 6 विकेट से जीत दर्ज की जिसके साथ ही टीम ने इडिंया टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। सबसे पहला रिकॉर्ड खुद कप्तान विराट कोहली की मैच विनिंग पारी ने बनाया जो टी-20 इंटरनेशनल में कोहली द्वारा बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। कोहली ने इस मैच में केवल 50 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की पारी खेली थी और 6 चौके के अलावा इतने ही छक्के लगाकर भारत को 18.4 ओवरों में जीत दिलाई थी।

कोहली ने बनाया बेस्ट टी-20आई स्कोर

कोहली ने बनाया बेस्ट टी-20आई स्कोर

भारत ने टॉस जीतकर विंडीज को पहले बैटिंग करने का मौका दिया था जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 20 ओवरों में 207 रन बनाए थे। भारत की जीत में विराट कोहली ने अपने सर्वोच्च टी-20 पारी खेलकर मुख्य भूमिका निभाई। इससे पहले कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड 2016 में नाबाद 90 रन बनाए थे। जबकि उनका तीसरा सर्वोच्च टी-20 इंटरनेशनल स्कोर वेस्टइंडीज के ही खिलाफ 2016 में मुंबई में आया था जब उन्होंने नाबाद 89 रनों की पारी खेली थी।

IND vs WI: एक हजार रन पूरे करते ही केएल राहुल ने T-20i में बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड

भारत ने चेज किया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य्

भारत ने चेज किया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य्

इतना ही नहीं यह भारत के द्वारा टी-20 इंटरनेशनल में चेज किया अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है। कोहली के अलावा लोकेश राहुल ने भी इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चोटिल धवन के स्थान पर ओपनिंग करते हुए 62 रनों की पारी खेली और विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। इससे पहले भारत ने मोहाली 2009 में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। यह केवल तीसरी बार ही है जब भारत टी-20 इंटरनेशनल में 200 या उससे ऊपर का लक्ष्य भेद पाया है। भारत ने तीसरी बार 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट टी-20 इंटरनेशनल में 202 रनों लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 7 वी टी-20 जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 7 वी टी-20 जीत

यह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में भारत की लगातार 7वीं जीत है और भारत किसी भी टीम के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के अपने रिकॉर्ड की बराबरी करने से मा्त्र एक जीत और दूर खड़ा है। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 8 टी-20 इंटरनेशनल में जीत दर्ज की हुई है लेकिन यह सिलसिला हाल ही में तब टूट गया था जब बांग्लादेश ने दिल्ली में हुए टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत को मात दी है। ऐसे में भारत अगर मौजूदा सीरीज के बाकी दो टी-20 इंटरनेशनल मैच भी जीत लेता है तो वेस्टइंडीज ऐसी टीम बन जाएगी जिसके खिलाफ भारत ने सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले लगातार जीते हैं।

IND vs WI: विंडीज ने भारत के खिलाफ बल्लेबाजी में बनाए 3 बड़े टी-20 रिकॉर्ड

के विलियम्स ने T-20i में लुटाए सबसे ज्यादा रन-

के विलियम्स ने T-20i में लुटाए सबसे ज्यादा रन-

एक तरफ जहां विंडीज बल्लेबाजों ने दीपक चाहर की गेंदों को खूब सबक सिखाया तो वहीं भारत ने भी पलटवार करते हुए कैरेबियाई गेंदबाज केसरिक विलियम्स पर जमकर रन बटोरे और यह गेंदबाज टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन लुटवाने वाला बॉलर बन गया है। विलियम्स ने अपने 3.4 ओवरों के स्पैल में 60 रन दिए जिसमें उनका इकॉनमी 16.36 का रहा।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 7:04 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+