For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने कुलदीप यादव

विशाखापत्तनम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच विजाग में दूसरे टेस्ट के दौरान जहां बल्लेबाजी में रोहित-राहुल ने धमाका किया तो गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने शानदार हैट्रिक लेकर जश्न का मजा दोगुना कर दिया है। यादव इस हैट्रिक के साथ ही भारत के ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार हैट्रिक पूरी की है। यादव के इस कारनामे के चलते विंडीज की हार लगभग तय हो चुकी है और भारत के लिए अहम जीत बहुत करीब आ चुकी है। कुलदीप की हैट्रिक के साथ विंडीज के 8 विकेट साफ हो चुके थे।

कुलदीप की शानदार हैट्रिक-

कुलदीप की शानदार हैट्रिक-

कुलदीप ने यह कारनामा विंडीज पारी के 33वें ओवर में किया। इस हैट्रिक की शुरुआत ओवर की चौथी गेंद से हुई जब शाई होप 78 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे तब कुलदीप ने कोहली के हाथों उनको कैच करवा कर भारत के लिए एक अच्छी सफलता दिलाई। उसके बाद क्रीज पर जेसन होल्डर स्ट्राइक पर थे जिनको कुलदीप ने अगली ही गेंद पर पंत के हाथों स्टंप करा दिया और तीसरी गेंद पर हैट्रिक का मौका बना दिया। कुलदीप के सामने तीसरी गेंद पर अलजारी जोसेफ थे। जोसेफ कुलदीप की हैट्रिक बॉल को पढ़ नहीं सके और दूसरी स्लिप में खड़े केदार जाधव ने अच्छे से कैच पकड़कर कुलदीप के खाते में दूसरी हैट्रिक सुनिश्चित कर दी।

भारत की ओर से ODI में 5वीं हैट्रिक

भारत की ओर से ODI में 5वीं हैट्रिक

यह ODI क्रिकेट में भारत की ओर से हैट्रिक लगाने का कुल पांचवां कारनामा है जिसमें दो बार कुलदीप का नाम शुमार हो गया है। कुलदीप ने इससे पहले 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैट्रिक ली थी। भारत के लिए वनडे मैचों में बाकी तीन क्रिकेटरों ने जो हैट्रिक ली है उसमें चेतन शर्मा का नाम सबसे पहले आता है जिन्होंने नागपुर में 1987 में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद कपिल देव ने साल 1991 में कोलकाता में ही हैट्रिक ली जो श्रीलंका के खिलाफ ली गई थी। जबकि मोहम्मद शमी ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ साउथैम्पटन में हैट्रिक ली थी।

IPL नीलामी की आवाज रिचर्ड मेडली ने बताया ऑक्शन का सबसे विवादित पल

एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

एक से ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक से ज्यादा बार हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो ऐसे 6 गेंदबाजों में कुलदीप का नाम भी शामिल हो गया है। कुलदीप के अलावा बाकी पांच गेंदबाजों की लिस्ट इस प्रकार है-

लसिथ मलिंगा ( 3 बार हैट्रिक)

वसीम अकरम ( 2 बार हैट्रिक)

सकलैन मुश्ताक ( 2 बार हैट्रिक)

चमिंडा वास ( 2 बार हैट्रिक)

ट्रेंट बोल्ट ( 2 बार हैट्रिक)

रोहित बने लगातार 7वें साल भारत के टॉप ODI स्कोरर, छक्कों में पूरी की अनोखी हैट्रिक

इस मैच में कुलदीप के अलावा शमी ने भी शानदार गेंदबाजी की और उनको भी तीन विकेट मिले। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को 2 विकेट मिले।

Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 22:22 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+