For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित बने लगातार 7वें साल भारत के टॉप ODI स्कोरर, छक्कों में पूरी की अनोखी हैट्रिक

विशाखापत्तनम: रोहित शर्मा के लिए ये साल जितना सपना सरीखा रहा उतना ही शानदार भारतीय टीम का सफर भी रहा। विश्व कप 2019 के नायक रोहित ने वनडे मैचों में अपनी जो हिटमैन नाम से पहचान बनाई है वह उनके हर बेजोड़ प्रदर्शन के बाद और भी ज्यादा पुख्ता होती चली जाती है। इसकी बानगी विजाग में फिर से तब देखने को मिली जब रोहित भारत के लिए करो या मरो वाले मुकाबले में 159 रनों की पारी खेल दी। इस पारी के साथ ही भारत ने भी 50 ओवरों में 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। रोहित ने 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 138 गेंदों में 159 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चाैके व 5 छक्के शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का 28वां शतक रहा।

लगातार 7वें साल वनडे क्रिकेट में भारत के टॉप स्कोरर

लगातार 7वें साल वनडे क्रिकेट में भारत के टॉप स्कोरर

लेकिन ऐसा नहीं है कि रोहित के लिए केवल यही साल वनडे में बहुत खास रहा हो क्योंकि उन्होंने इस मैच के साथ ही कुछ ऐसे कमाल भी कर दिए हैं जो सालों से चले आ रहे हैं। हां, रोहित के लिए एक संपूर्ण क्रिकेटर के तौर पर यह साल यादगार रहेगा क्योंकि इसी साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना नया ओपनिंग अवतार देखा और दुनिया के सामने सफलतापूर्वक उसका प्रदर्शन किया। कमाल की बात यह है कि रोहित ने लगातार 7वें साल वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। यानी 2013 से 2019 तक ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। इस मैच में रोहित द्वारा बनाए गए 159 रन इस साल किसी भारतीय द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।

भारत में ODI के एक ओवर में बने सबसे ज्यादा रन, पंत-अय्यर का नया रिकॉर्ड

इस लिस्ट में केवल एक ही नाम है और वह है- रोहित शर्मा

इस लिस्ट में केवल एक ही नाम है और वह है- रोहित शर्मा

रोहित द्वारा बनाए गए पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड की लिस्ट आप यहां पर देख सकते हैं जिसमें भारत के उस बल्लेबाजों को दिखाया गया है जिन्होंने साल 2013 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में भारत की ओर सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर खड़ा किया। मजेदार बात यह है कि इस लिस्ट में केवल एक ही नाम है और वह है- रोहित शर्मा।

2013 - रोहित (209)

2014 - रोहित (264)

2015 - रोहित (150)

2016 - रोहित (171 *)

2017 - रोहित (208 *)

2018 - रोहित (162)

2019 - रोहित (159)

साल दर साल छक्के मारकर लगाई अनोखी हैट्रिक

साल दर साल छक्के मारकर लगाई अनोखी हैट्रिक

इतना ही नहीं रोहित सिक्सर किंग भी हैं। भारत में जिस नजाकत के साथ वे छक्के लगाते हैं उससे यह किसी बच्चों का सा काम लगता है। यह रोहित की प्रतिभा का विशेष गुण है जिसने उनको लगातार तीसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाला बल्लेबाज बना दिया है। रोहित ने साल 2017, 2018 और 2019 में सबसे ज्यादा छक्के मारे हैं। 2017 में जहां उन्होंने 65 छक्के मारे थे तो वहीं अगले साल उन्होंने 74 सिक्सर जड़े। रोहित का साल दर साल छक्के मारने का सिलसिला पहले की तुलना में बढ़ता जाता है। साल 2019 में उन्होंने 77 छक्के लगाए और अभी भी विंडीज के खिलाफ सीरीज का तीसरा मैच खेला जाना है। इस तरह से रोहित ने छक्कों में साल दर साल अपनी हैट्रिक पूरी कर ली है।

Year Ender 2019: क्रिकेटरों के 10 बयान जिन्होंने इस दशक में बरपाया खूब हंगामा

कुछ ऐसा रहा राहुल के साथ साझेदारी का नजारा-

कुछ ऐसा रहा राहुल के साथ साझेदारी का नजारा-

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया से जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी भारत ने ठीक वैसा ही प्रदर्शन अपनी बल्लेबाजी में करके दिखाया है।रोहित-राहुल ने भारत को जोरदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़कर विंडीज हौसलों को पस्त कर दिया।दोनों ने शतक लगाए और पहले विकेट के लिए 227 रनों की साझेदारी भी पूरी की। राहुल 102 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित ने 138 गेंदों पर 159 रनों की पारी खेली। रनों की बौछार में हालांकि कोहली इस बार योगदान नहीं कर सके और पहली ही गेंद पर पोलार्ड का शिकार हुए। लेकिन इसके बाद अय्यर और पंत ने भारतीय बल्लेबाजी को टॉप गियर में पहुंचा दिया। पंत ने 16 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली जबकि अय्यर ने 32 गेंदों पर 53 रन बनाए। दोनों ने 4-4 छ्क्कों का योगदान दिया। जाधव 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

Story first published: Wednesday, December 18, 2019, 19:30 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+