कोहली को पछाड़कर मौजूदा दौरे में होप बने ODI में सबसे तेज तीन हजारी
नई दिल्ली: कैरेबियाई बल्लेबाज शाई होप भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छी फार्म में दिखाई दिए। उन्होंने चेन्नई से शतकीय धमाका करके भारत को अप्रत्याशित हार दिलाने में हेटमायर के साथ भूमिका निभाई थी। होप ने उस मुकाबले में 102 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद विशाखापत्तनम ने भी उनका बल्ला बोला और उन्होंने 78 रनों की पारी खेल दी।
हालांकि इस बार वे टीम की हार को टाल नहीं सके लेकिन होप ने ओपनर के तौर पर अपनी टीम को इस सीरीज में ठोस शुरुआत देने में सफलता हासिल की है। कटक में तीसरे वनडे के दौरान होप एक बड़ी पारी से भले ही चूक गए लेकिन उन्होंने वनडे क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया।

ODI क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन में दूसरा नंबर
होप ने कटक में 42 रनों की पारी खेली। उनको मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया। इस पारी के साथ ही होप ODI क्रिकेट में सबसे तेज 3 हजार रन बनाने वाले की फेहरिस्त में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस रिकॉर्ड को पार करने में उन्होंने विराट कोहली, बाबर आजम, विव रिचर्ड्स जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है। होप जैसे अपेक्षाकृत लो-प्रोफाइल खिलाड़ी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। खास बात यह है कि होप मौजूदा दौर के क्रिकेटरों में सबसे तेज तीन हजार वनडे रन बनाने खिलाड़ी बन गए हैं।

67 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की
होप ने 67 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है जबकि बाबर आजम ने यही कारनामा 68 पारियों में पूरा किया था और विव रिचर्ड्स ने 69 पारियों में. वनडे की रन मशीन कोहली इस मामले में काफी बाद में आते हैं जिन्होंने 75 पारियों में तीन हजार रन पूरे किए थे। इस लिस्ट में शिखर धवन भी कोहली से आगे हैं जिन्होंने 72 पारियों में ये काम किया था।
IND vs WI: विंडीज के टॉप 6 बल्लेबाजों ने दोहराया छह साल पुराना कारनामा
इस मामले में नंबर एक पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला हैं जिन्होंने केवल 57 पारियों में ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे कर लिए थे। अमला ने इसी साल विश्व कप के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी।

कटक में भी होप ने दिलाई शुरुआत
जहां तक मैच की बात है तो विंडीज ने टॉस हारकर इस मुकाबले में पहले बैटिंग की और लुईस होप की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी करके शुरुआत भी दिला दी। हालांकि यह साझेदारी काफी धीमी थी और जैसी ही लुईस पर तेज रन बनाने की जिम्मेदारी आई वे आउट हो गए लेकिन इस साझेदारी ने एक नींव का काम फिर भी किया जिसका फायदा उठाकर रोस्टन चेस और हेटमायर के बीच भी उम्दा भागेदारी हुई जिसको नवदीप सैनी ने तोड़ा। युवा सनसनी नवदीप ने जल्द से इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट लेकर भारत की मैच वापसी सुनिश्चित की थी लेकिन फिर पूरन और पोलार्ड के बीच जबरदस्त भागेदारी हो गई। जिसके दम पर वेस्टइंडीज ने 50 ओवरों में 315 रन बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
