For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs WI: विंडीज के टॉप 6 बल्लेबाजों ने दोहराया छह साल पुराना कारनामा

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कटक में तीसरे वनडे मैच के दौरान कैरेबियाई बल्लेबाजों ने शानदार परिपक्वता का परिचय देते हुए दिखाया कि उन्होंने अपनी पिछली गलतियों से सबक गंभीरता से सीखा है। इस बार मेहमान बल्लेबाज विकेट फेंकने में जल्दबाजी करने की आदत से निजात पाते दिखाई दे रहे हैं। कटक में विंडीज के सभी बल्लेबाजों ने विकेट पर टिकने की जो कोशिश की उसने एक 6 साल पुराना कारनामा रिपीट करा दिया है।

इस बार विकेट पर टिके विंडीज खिलाड़ी

इस बार विकेट पर टिके विंडीज खिलाड़ी

विंडीज ने टॉस हारकर इस मुकाबले में पहले बैटिंग की और लुईस होप की जोड़ी ने अर्धशतकीय साझेदारी करके शुरुआत भी दिला दी। हालांकि यह साझेदारी काफी धीमी थी और जैसी ही लुईस पर तेज रन बनाने की जिम्मेदारी आई वे आउट हो गए लेकिन इस साझेदारी ने एक नींव का काम फिर भी किया जिसका फायदा उठाकर रोस्टन चेस और हेटमायर के बीच भी उम्दा भागेदारी हुई जिसको नवदीप सैनी ने तोड़ा। युवा सनसनी नवदीप ने जल्द से इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट लेकर भारत की मैच वापसी सुनिश्चित की थी लेकिन फिर पूरन और पोलार्ड के बीच जबरदस्त भागेदारी हो गई।

6 साल पुराना रिकॉर्ड एक बार फिर दोहराया गया

6 साल पुराना रिकॉर्ड एक बार फिर दोहराया गया

पूरन-पोलार्ड की साझेदारी ने मैच को अगले लेवल पर ले जाने का काम किया। उन्होंने भारत के खिलाफ 5वें विकेट लिए सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड बनाया। दोनों ने आपस में 135 रनों की साझेदारी की जिससे 2002 में बनाया मार्लोन सैमुअल्स और आर पॉवेल का रिकॉर्ड टूट गया। तब इन दोनों ने भारत के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं कटक में विंडीज के सभी छह टॉप बल्लेबाजों ने 20 या उससे ज्यादा का स्कोर किया जिससे 6 साल पुराना रिकॉर्ड एक बार फिर दोहराया गया।

PAK vs SL: पाकिस्तान के टॉप-4 बल्लेबाजों ने टेस्ट इतिहास में बनाया नया रिकॉर्ड

कुछ ऐसा रहा टॉप-6 बल्लेबाजों का स्कोर

कुछ ऐसा रहा टॉप-6 बल्लेबाजों का स्कोर

भारत के खिलाफ किसी टीम ने ऐसा कारनामा साल 2013 में किया था जब राजकोट वनडे में इंग्लैंड के टॉप-6 बल्लेबाजों ने 20 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था। जबकि कटक में कैरेबियाई टॉप-6 बल्लेबाजों का स्कोर ऐसा रहा-

ईविन लुइस- 21

शाई होप- 42

रॉस्टन चेस- 38

शिमरॉन हेटमायर- 37

निकोलस पूरन- 89

कीरोन पोलार्ड- 74

Story first published: Sunday, December 22, 2019, 19:01 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+