Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs WI: शार्दुल या मयंक, पहले ODI में कुछ ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज पर एक रोमांचक T20I सीरीज जीत के बाद, भारत रविवार को चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में पहले वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI मुकाबला खेलेगा। टी20 की तरह से यह भी तीन मैचों की सीरीज है। इस टीम के लिए भारत को दो बड़े बदलाव करने पड़े हैं जिनमें चोटिल शिखर धवन की जगह मयंक अग्रवाल और भुवनेश्वर कुमार की जगह पर शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है। दो अचानक बदलावों का मतलब है कि कोहली को पहले वनडे के लिए टीम चयन करते समय सावधानी से चलना होगा, क्योंकि कुछ योजनाओं में बदलाव करना होगा।

यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत तीन पेसर और दो स्पिनर या दो पेसर और तीन सीमरों के संयोजन के साथ आगे बढ़ता है या नहीं। आइए देखते हैं कि टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-

रोहित शर्मा और केएल राहुल-

रोहित शर्मा और केएल राहुल-

रोहित शर्मा 50 ओवर के क्रिकेट में शायद इस साल भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उन्हें टीम में जगह मिलने की गारंटी है।

भारत के लिए सबसे सुखद बात केएल राहुल का 2.0 वर्जन है जिसमें वे एक ओपनर के तौर पर अपनी लय हासिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं जो धवन की गैरमौजूदगी में भारत के लिए शुभ संकेत है। टी 20 आई में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत केएल राहुल को मयंक अग्रवाल के ऊपर तरजीह देगा। अगर राहुल 50 ओवर के प्रारूप में प्रदर्शन करते हैं, तो शिखर धवन पर दबाव बढ़ेगा, जो पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं।

युवराज को बधाई देने के लिए गांगुली ने भेजी ऐसी फोटो, यूजर ने कहा क्रॉप तो कर लेते

कोहली की अगुवाई में मीडिल ऑर्डर

कोहली की अगुवाई में मीडिल ऑर्डर

विराट कोहली: अगर इस साल 50 ओवर के क्रिकेट में भारत के लिए रोहित शर्मा के करीब कोई खिलाड़ी रहा है तो यह कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई नहीं है। वह हालिया T20I में निर्मम अंदाज में थे, और वनडे में भी ऐसा ही करने की उम्मीद करेंगे।

श्रेयस अय्यर: श्रेयस अय्यर को भारत के नंबर चार की समस्या के समाधान के रूप में देखा गया है। वह टी 20 आई में ज्यादा मौके बनाने में नाकाम रहे, लेकिन वनडे में इसके लिए उम्मीद करेंगे।

केदार जाधव: केदार जाधव में, भारत को एक ऐसा खिलाड़ी मिलता है, जो अंतिम कुछ ओवरों में पार्क के बाहर कुछ छक्के लगा सकता है, अंशकालिक गेंदबाज के रूप में कुछ विकेट ले सकते हैं। । कम से कम पहले वनडे के लिए उन्हें मनीष पांडे पर तरजीह दी जाएगी।

ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा-

ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा-

ऋषभ पंत सबसे लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं। लेकिन उनके साथ टीम का प्रयोग कम से कम इस श्रृंखला तक जारी रहने की संभावना है। इस नौजवान के पास साबित करने के लिए बहुत कुछ है।

रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की की कमी बहुत खलने नहीं दी है, वह विकेट लेने, कुछ छक्के लगाने के साथ एक शानदार फील्डर हैं।

ग्रीम स्मिथ के बाद मार्क बाउचर को प्रोटियाज क्रिकेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी

दीपक चाहर, कुलदीप यादव

दीपक चाहर, कुलदीप यादव

T20Is में गेंद के साथ एक हालिया सीरीज इस गेंदबाज के लिए बहुत खास नहीं रही लेकिन वे विंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 मैच के दौरान लय में आते नजर आए थे। टी20 के बाद दीपक चाहर ODI में अपनी छाप छोड़ेंगे।

कुलदीप यादव: कुलदीप यादव पर भले ही कुछ छक्के लग जाए, लेकिन वह चेन्नई की पिच पर एक शानदार विकेट लेने का विकल्प हो सकते हैं।

मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल

मोहम्मद शमी और युजवेंद्र चहल

मोहम्मद शमी पिछले कुछ सालों में शानदार फॉर्म में हैं। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में, वह भारत के लिए प्रमुख गेंदबाज होंगे।

युजवेंद्र चहल को उम्मीद होगी कि वह कुलदीप यादव के साथ बीच के ओवरों में जोड़ी बनाएंगे, क्योंकि जोड़ी में गेंदबाजी करने पर यह जोड़ी ज्यादा से ज्यादा नुकसान कर सकती है।

Year Ender 2019: दशक के 10 सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज, जिसमें शामिल हैं दो भारतीय

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 14:20 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+