For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंत के लिए बजी खतरे की घंटी, विकेटकीपिंग भी संभालने को तैयार हैं संजू सैमसन

नई दिल्ली: टीम इंडिया में जगह की मारा-मारी को देखते हुए किसी नए खिलाड़ी के लिए जगह तभी बनने के ज्यादा मौके मिलते हैं जब कोई स्थापित खिलाड़ी चोटिल हो जाए। ताजा मामले में शिखर धवन की चोट ने संजू सैमसन को ऐसा ही एक मौका दे दिया है। इससे पहले सैमसन बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए चयनित हुए थे लेकिन वे प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पाए। इसके बाद 6 दिसंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज से सैमसन को बाहर कर दिया गया था। जिसमें चलते चयनकर्ताओं की काफी आलोचना भी हुई थी।

विकेटकीपिंग के लिए सैमसन तैयार-

विकेटकीपिंग के लिए सैमसन तैयार-

देखना होगा कि दाएं हाथ के केरल के इस खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाता है या नहीं। लेकिन इस बार उनके खेलने के चांस इसलिए भी ज्यादा हैं क्योंकि वे धवन की जगह पर टीम में आए हैं इसके अलावा, सैमसन को विकेटकीपर ऋषभ पंत के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में भी देखा जा रहा है। पंत अभी तक भारतीय टीम में अपने स्थान को पक्का करने में विफल रहे हैं। लगातार लचर प्रदर्शन के चलते पंत के सिर पर तलवार लटक रही है और यह सैमसन के लिए भारतीय टीम में अपने स्थान को मजबूत करने का एक सही अवसर होगा। केरेल का बल्लेबाज कई सालों से केरेला के लिए विकेट कीपिंग कर रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज से पहले, सैमसन ने कहा कि अगर टीम प्रबंधन द्वारा ऐसा करने के लिए कहा जाता है तो वह भारत के लिए विकेटकीपिंग करने के लिए तैयार है।

खराब फार्म के चलते पंत पर तलवार-

खराब फार्म के चलते पंत पर तलवार-

संजू सैमसन खुद को एक कीपर और फील्डर दोनों के रूप में तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं पिछले पांच या छह वर्षों से केरल के लिए सफेद गेंद वाले क्रिकेट में विकेटकीपिंग कर रहा हूं और रणजी ट्रॉफी प्रारूप में भी की है। मैं इसे एक खुली चीज के रूप में रखता हूं। मेरी टीम को जो भी चाहिए, मैं उसके अनुसार करता हूं। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने खुलासा किया है कि उनकी मुख्य प्राथमिकता हमेशा वही रहेगी जो टीम प्रबंधन उनसे चाहता है।

सर्जरी के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या ने की मैदान में वापसी, देखें VIDEO

"जो टीम कहेगी वही करूंगा"

उन्होंने कहा, 'आईपीएल में, जब भी मेरी टीम मुझे बतौर कीपर रखना चाहती थी, तो मैंने किया। लेकिन जब उन्हें लगा कि मैं मैदान पर अधिक योगदान दे सकता हूं तो मैंने वैसा भी किया। मैं खुद को एक कीपर और फील्डर के रूप में तैयार करता हूं क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि टीम क्या चाह रही है, "सैमसन के हवाले से टाइम्स नॉउ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मैं टीम प्रबंधन में हर किसी को यह बता नहीं सकता कि मैं क्या करना चाहता हूं। जो भी मेरी टीम चाहेगी वही उनकी प्राथमिकता होगी।

Story first published: Thursday, November 28, 2019, 13:14 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+