For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने बताया टी20 विश्व कप के लिए अभी भी किन 2 चीजों में पीछे है टीम इंडिया

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले कप्तान विराट कोहली का कहना है कि टीम इंडिया को पहले बैटिंग करने और फिर लक्ष्य को डिफेंड करने पर फोकस करने की जरूरत है। कोहली का मानना है कि ऐसा करना आने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए जरूरी है।

भारत इस समय टी-20 रैंकिंग में नंबर पांचवे नंबर पर विराजमान है। मैच की पूर्व संध्या पर बात करते हुए कोहली ने कहा, "हमको पहले बैटिंग करने और छोटे लक्ष्य की रक्षा करने पर फोकस करने की जरूरत है। ये दो ऐसी चीजें हैं जिन पर हमको वास्तव में ध्यान देने की जरूरत है। टी-20 ऐसा फार्मेट है जहां पर आप वनडे और टेस्ट की तुलना में कही ज्यादा प्रयोग कर सकते हैं। आप युवाओं को ज्यादा मौके दे सकते हैं।"

"खराब रैंकिंग से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि..."

वहीं कोहली ने आईसीसी टी-20 रैंकिंग में भारत की खराब स्थिति को ज्यादा तूल नहीं दिया है और कहा है कि टीम इंडिया ने अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन कई बार टी-20 में खिलाई ही नहीं है इसलिए रैंकिंग के बारे में ज्यादा सोच-विचार नहीं किया जाना चाहिए।

IND vs WI: विंडीज कोच ने ढूंढे कोहली से छुटकारा पाने के 3 मजेदार तरीके

कोहली ने आगे कहा, "अब विश्व कप की और बढ़ते हुए हमको फील्ड में अपनी बेस्ट टीम उतारने की जरूरत है, हम विश्व कप में संभवतः अपनी सबसे मजबूत टीम उतारेंगे।"

कोहली ने इस दौरान टीम इंडिया की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ की भी सराहना की और रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए बताया कि यह आलरॉउंडर इस समय अपने करियर के बेस्ट दौर में चल रहा है।

"किसी बल्लेबाज का बैटिंग ऑर्डर फिक्स नहीं"

कोहली ने कहा, "मैं आपको हर खिलाड़ी का बल्लेबाजी क्रम नहीं बता सकता हूं। मैं टीम में वापस आया हूं इसलिए ये मेरी जिम्मेदारी है कि मिडिल ऑर्डर को संभालूं। हमारी टीम में किसी खिलाड़ी को लंबी बैटिंग करने की जरूरत है तो किसी को उसके स्ट्राइक रेट पर काम करने की जरूरत है। इस फार्मेट में बैटिंग ऑर्डर ज्यादा मायने नहीं रखता, ये केवल अपने काम को सही से करने के जैसा है।"

IND vs WI T20I: ऋषभ पंत के पास महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

"बतौर ऑलराउंडर जडेजा का सर्वश्रेष्ठ दौर"

इसके साथ ही कोहली ने माना है कि ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों को देखते हुए भारत के लिए यह अच्छा है कि वह दो कलाई के स्पिनर टीम में शामिल कर चुका है। कोहली ने कहा, "आपको टी20 में 6 बॉलिंग विकल्पों को आजमाने की जरूरत होती है। मुझे लगता है हमे ये संतुलन बनाने की जरूरत है, दो कलाई के स्पिनरों को खिलाने के मौके बन सकते हैं, लेकिन हमे देखना होगा कि ये कैसे काम करेगा। जडेजा इस ऑलराउंडर के तौर पर अपने सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहे हैं। हम अपने विकल्पों के साथ खुश हैं। टी20 क्रिकेट केवल लचीलेपन पर टिका है।"

3 T20Is के लिए भारत की टीम इस प्रकार है-

विराट कोहली (C), रोहित शर्मा (VC), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (WK), शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर , मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, संजू सैमसन।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 15:39 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+