
कैरेबियाई बल्लेबाजों ने जड़े खूब छक्के-
वेस्टइंडीज टॉस हारकर पहले बैटिंक करते हुए धुआंधार शुरुआत की। सिमंस भले ही 2 रन बनाकर चाहर की गेंद पर आउट हो गए लेकिन दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज इविन लुईस ने 17 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हेटमायर ने 56 रनों का योगदान दिया और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने भी 37 रनों का तेज योगदान दिया। खास बात यह रही कि इन तीनों ही बल्लेबाजों ने 4-4 छ्क्के लगाए। इनके दम पर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में ना केवल 5 विकेट पर 207 रन बनाए बल्कि पारी में 15 छक्के भी जड़ दिए जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ लगाए तीसरे सर्वाधिक छक्के हैं।

भारत की घरेलू जमीन पर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर-
भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का वेस्टइंडीज के ही नाम है जो उसने 2016 में लॉडरहिल में बनाया था। तब कैरेबियाई टीम ने 21 छक्के लगाए थे। इसके अलावा साल 2010 में ऑस्टेलिया ने ब्रिजटाउन में भारत के खिलाफ 16 छक्के लगाए थे। इतना ही नहीं, विंडीज ने जो भारत के खिलाफ 207 रन बनाए हैं वह भारत की धरती पर भारत के खिलाफ टीम का बनाया गया दूसरा सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल स्कोर है। भारतीय जमीन पर टीम इंडिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है जो उसने 2009 में नागपुर में बनाया था।
बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ वर्किग रिलेशनशिप को लेकर गांगुली ने दिया बड़ा बयान

चाहर ने बनाया 'पिटाई' का रिकॉर्ड
दीपक चाहर बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बड़े ही सनसनीखेज गेंदबाज साबित हुए थे। तब उन्होंने नक्कल बॉल, गति परिवर्तन समेत इतनी वैरिएशन दिखाई की लगा ही नहीं ओस ने गेंद का कुछ बिगाड़ा है। इतना ही नहीं उन्होंने उस मैच में हैट्रिक समेत 6 विकेट निकाल टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ आंकड़ों वाली गेंदबाजी भी की थी। इस मैच में भी चाहर ने अपनी दूसरी ही गेंद पर सिमंस को चलता कर बड़ी उम्मीद जगाई लेकिन मैच का अंत उनके लिए भूलने लायक ही साबित हुआ। चाहर ने इस मैच में 4 ओवर में 56 रन देकर 1 विकेट लिया जो टी-20आई में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा लुटाए गए तीसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में चहल नंबर एक पर हैं जिन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 64 रन दिए थे।


Click it and Unblock the Notifications
