For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SL: पाकिस्तान के टॉप-4 बल्लेबाजों ने टेस्ट इतिहास में बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कराची में बड़े रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है। दो मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर ने कमाल की बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया है। मैच के चौथे दिन पाकिस्तान ने दूसरी पारी आगे बढ़ाते हुए 555 रन बनाकर घोषित कर दी जबकि उसके 3 ही विकेट गिरे थे। मैच में पूरा एक दिन और बाकी है और पाकिस्तान ने मैच को जीतने की पूरी पटकथा तैयार कर दी है।

आबिद, शान, अजहर और बाबर

आबिद, शान, अजहर और बाबर

इस मुकाबले के तीसरे दिन पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाजों शान मसूद और आबिद अली ने अपने शतक ठोककर पहले विकेट के लिए 278 रनों की साझेदारी की थी जो पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में की गई दूसरी सबसे बड़ी टेस्ट ओपनिंग साझेदारी है। शान मसूद जहां 135 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं आबिद अली ने 174 रनों की पारी खेली। आबिद ने रावलपिंडी में हुए पहले टेस्ट के दौरान भी शतक लगाया था और वे दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बने थे जिसने वनडे और टेस्ट डेब्यू में शतक लगाया। मजेदार बात यह रही कि कराची में पाक ओपनर्स के आउट होने के बाद भी शतक लगाने का सिलसिला जारी रहा।

टॉप चार बल्लेबाजों ने लगाए शतक

टॉप चार बल्लेबाजों ने लगाए शतक

कप्तान अजहर अली ने 118 रन बनाए तो बाबर आजम ने भी 131 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। जिसके बाद पाकिस्तान ने अपनी पारी घोषित कर दी। यह टेस्ट इतिहास में केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम के टॉप चार बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाया हो। इससे पहले साल 2007 में ऐसा कारनाम हुआ था। उस समय भारत की ओर बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में दिनेश कार्तिक (129), वसीम जाफर (138), राहुल द्रविड़ (129) और सचिन तेंदुलकर (122) ने शतकीय पारियां खेली थी।

2011 WC जीतने के बाद साथियों ने सचिन के लिए गाया था गाना- 'तुझमे रब दिखता है..

टेस्ट में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा

टेस्ट में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा

जबकि यह टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी टीम की दूसरी पारी में टॉप 4 बल्लेबाजों ने शतक लगाया हो। इस मैच में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की है। उसकी पहली पारी केवल 191 रनों पर सिमट गई थी जिसके बाद श्रीलंका ने 271 रन बनाए थे। लेकिन पाक ने दूसरी पारी में निर्णायक पलटवार करते हुए रनों का पहाड़ कर दिया और श्रीलंका को जीत के लिए 476 रनों का स्कोर दिया। खबर लिखे जाने तक लंका तक हालत इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पतली थी और उसने 60 ओवरों में ही अपने 7 विकेट गंवा दिए थे।

Story first published: Sunday, December 22, 2019, 18:06 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+