Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'दंगल' देखने के बाद सहवाग को क्यों आयी टिश्यू पेपर की याद?

नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' इन दिनों पर्दे पर धूम मचा रही है, फिल्म देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर आमिर खान और उनकी पूरी टीम की शान में काफी कसीदे पढ़ डाले हैं।

'दंगल' देखने के बाद किया दिलचस्प ट्वीट

लेकिन जितना अच्छा कमेंट वीरेंद्र सहवाग ने पहलवान महावीर फोगाट की जीवनी पर बनी इस फिल्म पर दिया है, उतना किसी और ने नहीं दिया। फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर इन दिनों शब्दों के चौके-छक्के जड़ने वाले सहवाग ने ट्वीट किया, 'आमिर खान दंगल की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए शुक्रिया, आपने फिल्म के समाप्त होने पर आंसू पोंछने के लिए अपने पास अंगोछा रखा हुआ था, पर आपको अब हम सबको टिकट के साथ टिश्यू (पेपर) फ्री में देना चाहिए...'

'दंगल' ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ कमाए

मालूम हो कि 23 दिसंबर को रिलीज हुई 'दंगल' ने मात्र तीन दिनों में 100 करोड़ का कारोबार कर लिया है। आमिर खान की बेहतरीन फिल्मों से एक बताई जा रही ये फिल्म रेसलर महावीर फोगाट के संघर्ष की कहानी कहती है, जिसने सामाजिक परंपराओं को तोड़ते हुए अपनी बेटियों को पहलवान बनाया है। फिल्म में बहुत सारे भावुक सीन हैं जिन्हें देखने के बाद काफी लोगों की आंखें भर आएंगी, शायद सहवाग अपने ट्वीट से यही कहना चाह रहे थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+