भारत बनाम इंग्लैंड अभ्यास मैच: अपना आखिरी मैच हारे कैप्टन धोनी

मुंबई। भारतीय टीम के बेस्ट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी बतौर कैप्टन अपना आखिरी मैच हार गए। भारत ए बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वनडे सीरीज से पहले मुंबई के ब्रेबॉन स्टेडियम में खेले गए अभ्‍यास मैच में इंग्‍लैंड ने भारत 'ए' को 3 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम बिलिंग्‍स ने शानदार 93 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से जेसन रॉय ने 62, अलेक्स हेल्स ने 40 रनों जड़े। जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड ने 305 रनों के लक्ष्य को 48.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए। जबकि आशीष नेहरा सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। नेहरा ने महज 6 ओवर में 50 रन लुटाए। उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। भारत ए के लिए अंबाती रायुडू जहां 100 रन (97 गेंद, 11 चौके और एक छक्‍का) बनाए। वहीं शिखर धवन ने 63 (आठ चौके, एक छक्‍का), युवराज सिंह ने 56 (छह चौके, दो छक्‍के) और कप्‍तान धोनी ने नाबाद 68 रन बनाए। यह कप्‍तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम मैच था।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते धोनी ने एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट की कप्तानी से संन्यास ले लिया है। अभ्यास मैच के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज होगी जिसमें विराट कोहली देश का नेेतृत्व करेंगे और बतौर खिलाड़ी धोनी टीम में शामिल रहेंगे।

दूसरा अभ्यास मैच 12 जनवरी को

आज के बाद दूसरा अभ्यास मैच 12 जनवरी को होगा जिसकी कप्तानी अजिंक्य रहाणे करेंगे। युवराज सिंह भी लंबे समय बाद टीम में वापसी की है। वहीं बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी सर्जरी के बाद टीम का हिस्सा बने है।

Story first published: Tuesday, January 10, 2017, 13:32 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+