For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत ए का अफ्रीकी दौरा COVID-19 डर के बावजूद जारी रहेगा

नई दिल्ली। अफ्रीकी राष्ट्र में एक नए COVID-19 के नए वेरियंट के उभरने के बावजूद भारत A का साउथ अफ्रीका दौरा जारी रहेगा। भारत ए, वर्तमान में ब्लोमफोन्टेन में है, जहां वे मैंगौंग ओवल में तीन लाल गेंद वाले मैच खेल रहे हैं। भारत ए ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रुकने का फैसला किया है। दिसंबर में, भारतीय पुरुष सीनियर टीम को तीन टेस्ट, तीन एकदिवसीय और चार T20I के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करना है। दौरे पर सीएसए ने कहा है कि वह पूरी स्थिति पर नजर रख रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के संपर्क में है।

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर छाए बादल
सीएसए ने कहा, "हम बीसीसीआई के संपर्क में हैं और किसी प्रकार का कोई संकट नहीं है। बेशक, हम वायरस के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए निगरानी करना जारी रखेंगे और बीसीसीआई को सूचित करते रहेंगे।'' सीएसए के प्रमुख लॉसन नायडू ने शुक्रवार 26 नवंबर को क्रिकबज से कहा, "सीएसए के रूप में हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि सभी मेहमान टीमों और प्रोटियाज खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने के लिए एक सुरक्षित माहाैल मिले।"

यह भी पढ़ें- B'day Special : सुरेश रैना ने पूरी टीम के लिए बनाया था खाना, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

भारत ए टीम प्रबंधन को बताया गया है कि नया COVID-19 संस्करण, जिसे B.1.1.1.529 के रूप में जाना जाता है, देश के उत्तरी भाग में पाया गया है, जबकि ब्लूमफोन्टेन साउथ में है। टीम मैनेजर अनिल पटेल ने कहा, "दोनों स्थानों के बीच की दूरी 1000 मील से अधिक है और हमें बताया गया है कि कोई तत्काल स्वास्थ्य खतरा नहीं है। हमने सीएसए अधिकारियों और मेडिकल टीम के साथ चर्चा की है। टीम होटल और ग्राउंड एरिया को सैनिटाइज कर दिया गया है और हम बायो-बबल में हैं। ऐसे में हमने रूके रहने का फैसला किया है।"

बारिश के कारण आखिरी दिन का खेल धुल जाने के बाद भारत ए के दौरे का पहला मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अन्य दो मैच 29 नवंबर और 6 दिसंबर से शुरू होने हैं। भारत का साउथ अफ्रीका दौरा 17 दिसंबर से शुरू होने वाला है।

Story first published: Saturday, November 27, 2021, 10:26 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+