मुंबई। आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका इंतजार बांग्लादेश पिछले 16 साल से कर रहा था। बांग्लादेश को साल 2000 में ही टेस्ट टीम का दर्जा मिला था। लेकिन उसे अभी तक भारत में खेलने का मौका नहीं मिला था।
लेकिन अब फरवरी 2017 में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच में एक टेस्ट मैच खेला जायेगा। ये औपचारिक रूप से बांग्लादेश का पहला दौरा होगा। ये मैच हैदराबाद में 8 फरवरी से 12 फरवरी 2017 के बीच में होगा।
इस बात का ऐलान करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुझे बताते हुए ये हर्ष हो रहा है कि हम अगले साल एक टेस्ट मैच की मेजबानी करेंगे। जिसका लुत्फ दोनों देशों के लोग उठायेंगे।