Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खुशखबरी: ट्विटर वर्ल्ड से जुड़ा क्रिकेट के मैदान का गब्बर

मुंबई। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि उनके फेवरेट क्रिकेट स्टार शिखर धवन अब ट्विटर वर्ल्ड से जुड़ गये हैं। खुद शिखर ने इस बात की जानकारी ट्विट के जरिये अपने चाहने वालों को दी।

शिखर का ट्विटर अकाउंट एसधवन25' यूजर के नाम से हैं, जिसके पहले ट्विट में धवन ने लिखा है कि अंततः मैं ट्विटर पर आ गया हूं और काफी रोमांचित हूं। जिसे कि 133 बार री ट्वीट' किया गया जबकि 205 बार फेवरेट' बनाया गया। इस समय धवन के 2400 फालोअर्स बन गये हैं।

मालूम हो कि शिखर इस समय आस्ट्रेलिया में एडीलेड टेस्ट का अहम हिस्सा हैं। टीम इंडिया में गब्बर के नाम से विख्यात शिखर धवन बेहद ही प्रतिभाशाली क्रिकेटर मानें जाते हैं। 5 दिसंबर 1985 में जन्में शिखर धवन ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 2010 में खेला था। हालांकि इससे पहले शिखर धवन अंडर 19 टीम के चर्चित हस्ती रह चुके थे।

शिखर धवन विश्वकप 2015 के तीस सदस्यों वाली टीम का हिस्सा भी हैं। शिखर को लोग क्रिकेट का गब्बर कहते हैं क्योंकि क्रिकेट की पिच पर खेलते वक्त शिखर फिल्म 'शोले' के काफी के संवाद बोला करते थे जिसकी वजह से उनके टीममेट्स ने उनका नाम गब्बर रख दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+