फिंगर फ्रेक्चर के कारण रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे से आउट, मुरली विजय इन
लंदन। कहा जाता है ना कि मुसीबत जब आती है तो चारों ओर से आती है, कुछ यही हो रहा है टीम इंडिया के साथ,अंग्रेजों के हाथों टेस्ट सीरीज बुरी तरह से हारने वाली टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के दूसरे वनडे में धमाकेदार जीत दर्ज करके भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की उम्मीदें जगाई थीं।
दूसरे वनडे के हीरो थे सुरेश रैना और रोहित शर्मा लेकिन अब लगता है कि आने वाले मैचों में भारत को संघर्ष करना पड़ेगा क्योंकि उसके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा दायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन वनडे और एकमात्र टी20 मैच से बाहर हो गए हैं।
फिंगर फ्रेक्चर के कारण रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे से आउट, मुरली विजय इन
बीसीसीआई ने यह जानकारी मीडिया को दी अब टीम में रोहित की जगह मुरली विजय लेंगे। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 52 रन की पारी खेली थी। जो कि भारतीय जीत का अहम हिस्सा था।
हालांकि मुरली अभी तक टेस्ट टीम में थे और उन्होंने ही सर्वाधिक स्कोर भी बनाये थे अंग्रेजों के खिलाफ लेकिन उन्हें वन डे और ट्वेंटी-ट्वेंटी में शामिल नहीं किया गया था जिस पर सबको अचरज भी हुआ था लेकिन खुदा शायद अब उन पर ज्यादा मेहरबान है इसलिए ही अब वो वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी का हिस्सा बन गये हैं।
NEWS ALERT: Vijay to replace injured Rohit. Full story - http://t.co/l6qcYdwyIu #EngvInd
— BCCI (@BCCI) August 29, 2014 गौरतलब है कि पांच वनडे की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था जबकि दूसरा मैच भारत ने इंग्लैंड से डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 133 रनों से हराकर जीता था। इस तरह से सीरीज में भारत 2-0 से आगे है। तीसरा मैच आज ट्रेंटब्रिज में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
