Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इरफान पठान ने बताया साल 2019 का पसंदीदा लम्हा, जानें किस वजह से रहा खास

नई दिल्ली। साल 2019 के खात्मे के साथ हर कोई भारतीय क्रिकेट के अपने पसंदीदा लम्हे की बात कर रहा है। इस बीच भारतीय टीम के अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने साल 2019 के अपने पसंदीदा लम्हे के बारे में बात की है। इरफान पठान ने कहा कि साल 2019 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की तिकड़ी का पूरी दुनिया में दबदबा बने रहना उनका सबसे पसंदीदा लम्हा रहा।

इरफान पठान ने एक स्पोर्टस शो में बात करते हुए कहा,' इस साल हमने देखा कि भारत के तेज गेंदबाजों ने देश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। इस साल हमें भारतीय टीम की सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी लाइन अप में से एक देखने को मिला। हमने उनकी गेंदबाजी के इरादे देखे और तेज स्विंग गेंदबाजी की। गेंद नई थी या पुरानी, इन गेंदबाजों ने आपको हर परिस्थिति में विकेट निकाल कर दी।'

और पढ़ें: कनेरिया मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम जवाबदेह नहीं

उन्होंने कहा, 'अगर मैं भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की प्रगति की बात करूं तो यह साल काफी अहम रहा। इसमें हमें भारतीय टीम का सबसे अच्छा पेस अटैक देखने को मिला। मेरे लिए यह साल की सबसे अहम बात रही।'

गौरतलब है कि साल 2019 में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का चारों ओर बोलबाला रहा। इस दौरान तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 23 विकेट हासिल किये, जबकि इशांत शर्मा ने 25 और मोहम्मद शमी ने 33 टेस्ट विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: एशिया इलेवन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के न होने पर PCB ने तोड़ी चुप्पी, कहा- BCCI फैला रहा भ्रम

भारतीय टीम की इस तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने साल भर में 20 से भी कम की औसत से 81 विकेट हासिल किये जो कि एक बड़ा रिकॉर्ड है।

क्रिकेट इतिहास में साल 1978 के बाद यह पहला मौका था तीन गेंदबाजों की तिकड़ी ने एक कैलेंडर वर्ष में 20 से भी कम औसत से 20 से ज्यादा विकेट चटकाए। 1978 में यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के इयान बॉथम, क्रिस ओल्ड और बॉब विलिस ने अपनी टीम के लिए यह कारनामा किया था।

और पढ़ें: दानिश कनेरिया मामले पर गौतम गंभीर बोले, सामने आया पाकिस्तान का असली चेहरा

आपको बता दें कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों की इस तिकड़ी ने साल भर टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा और भारतीय टीम को अजेय बनाये रखा। भारतीय टीम ने इस साल 8 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 7 में जीत हासिल की और 1 मैच ड्रॉ खेला।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 19:23 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+