मयंक को चुनकर चयनकर्ताओं ने फैंस को ही नहीं चौंकाया, बल्कि खुद मार्कंडेय भी हैं हैरान
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। उम्मीद के मुताबिक चिर-परिचित चेहरों का चयन करने के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने युवा मयंक मार्कंडेय को टीम में शामिल करके चौंकाया है। माना जा रहा था विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति उन्हीं चेहरों को मौका देगी जो केवल विश्व कप की रेस में शामिल होंगे।

'उम्मीद नहीं थी इस चयन की'
चयनकर्ताओं ने केवल क्रिकेट फैंस को ही नहीं चौंकाया बल्कि खुद नवोदित क्रिकेटर मयंक मार्कंडेय भी इससे हैरान हुए हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले इस लेग स्पिनर ने कहा, 'राष्ट्रीय टीम में चुना जाना किसी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। ईमानदारी से कहूं तो मैं इसकी उम्मीद नहीं कर रहा था। मैंने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी चुन लिया जाऊंगा। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली समझ रहा हूं।'

मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम-
हालांकि मयंक का चयन केवल टी-20 मैचों के लिए हुआ है लेकिन इस बल्लेबाज ने विश्व कप दावेदारों से सजी टीम में जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि मयंक का चयन होना कोई अजूबा नहीं है। इस गेंदबाज ने अपनी फिरकी गेंदों से बल्लेबाजों को नचाकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 34 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, 'रणजी ट्रॉफी और भारत ए के लिए जो मैंने प्रदर्शन किया, वह जरूर चयनकर्ताओं की नजरों में आया होगा। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे खुद को साबित करने का एक मौका मिला है।'
वनडे में कार्तिक को नहीं मिली जगह, हैरान भारतीय दिग्गज ने कहा- 'उनका करियर पूरा हुआ'

मयंक को जब मिली 'दोगुनी' खुशी-
मयंक को हाल ही में भारत ए के लिए दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। मयंक ने यह मौका दोनों हाथों से भुनाते हुए इंग्लिश टीम की दूसरी पारी में कमर तोड़कर रख दी। इस मैच में भारत ए ने पहली पारी में 392 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्लिश टीम पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 180 रन बनाकर आउट हो गई। दूसरी पारी में मयंक ने केवल 10 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट लेकर इंग्लैंड लॉयंस को मेमना साबित कर दिया। खास बात यह रही कि एक तरफ तो मयंक ने पांच विकेट लिए तो वहीं दूसरी ओर उनके चयन की खबर आई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
