For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: सिराज या ईशांत? आशीष नेहरा ने चुना इंडिया XI में अपनी पसंद का पेसर

नई दिल्लीः जब भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेलेगी तो भारतीय पेस अटैक पर निगाहे ही रहेंगी। टेस्ट मैचों में भारत के तेज गेंदबाजी ने विदेशों में काफी कहर बरपाया है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भी टीम को अपनी तेज गेंदबाजी से बहुत उम्मीदें हैं।

भारत ने पिछली बार 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था लेकिन वह सीरीज 1-2 से हार गए थे। इसके बावजूद टीम इंडिया के पेस अटैक ने प्रभावित किया था जहां जसप्रीत बुमराह विश्व के नए सितारे के तौर पर उभर रहे थे। जब आपके पास बहुत अच्छे तेज गेंदबाज होते हैं तो उनमें से टॉप के बॉलरों को प्लेइंग इलेवन में चुनना हमेशा कड़ी मशक्कत का काम होता है और भारतीय टीम के पास अपनी टेस्ट स्क्वाड में काफी तेज गेंदबाज हैं जिनमें इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज शामिल है।

बुमराह और शमी तो पक्के हैं-

बुमराह और शमी तो पक्के हैं-

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा मानते हैं कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को तो पक्के तौर पर टीम में खिलाया ही जाना चाहिए और तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर ईशांत शर्मा और तेजी से उभर रहे मोहम्मद सिराज के बीच में किसी को चुनना होगा। हालांकि नेहरा का झुकाव यहां सिराज की ओर है क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में अच्छी परफॉर्मेंस दी थी और यह तब की बात है जब चोटिल होकर इशांत शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर थे।

रोलर स्केट चैंपियनशिप में दिल्ली-केरल का जलवा, चंडीगढ़ ने 17 साल बाद जीता गोल्ड

मोहम्मद सिराज को लिया जा सकता है- आशीष नेहरा

मोहम्मद सिराज को लिया जा सकता है- आशीष नेहरा

आशीष नेहरा ने टेलीग्राफ इंडिया से बातचीत करते हुए बताया, "देखिए, मुझे लगता है बुमराह और शमी तो दो ऑटोमेटिक चॉइस है। तीसरे गेंदबाज की बात करें तो मोहम्मद सिराज को लिया जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में जब इशांत शर्मा चोटिल थे तो सिराज ने काफी अच्छा काम किया था। इसके अलावा टीम मैनेजमेंट किए सोच और उनके गेमप्लान पर भी निर्भर करता है कि नेट में कौन शार्प बॉलिंग कर रहा है। लेकिन अच्छी बात यह है कि भारत के पास उसकी पेस बैटरी में काफी गेंदबाज मौजूद हैं। उनके पास उमेश यादव भी शामिल है जो कि टेस्ट मैचों के हिसाब से काफी एक अनुभवी है। तो एक टीम के लिए यह एक अच्छी स्थिति है।"

नेहरा ने कहा, IPL को धन्यवाद दीजिए

नेहरा ने कहा, IPL को धन्यवाद दीजिए

नेहरा पर इंटरनेशनल करियर में 235 विकेट लिए हैं और वे सोचते हैं कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट के फिटनेस स्टैंडर्ड को बेहतरीन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बारे में बात करते हुए वे कहते हैं कि, हमें आईपीएल का धन्यवाद देना चाहिए कि इन्होंने खिलाड़ियों के फिटनेस प्रोग्राम पर काफी काम किया है और वे पहले से कहीं अधिक ताकतवर और फिट है। अब फिटनेस कोई मुद्दा नहीं है आपके पास बैकअप होता है।

Story first published: Thursday, December 23, 2021, 18:32 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+