रोलर स्केट चैंपियनशिप में दिल्ली-केरल का जलवा, चंडीगढ़ ने 17 साल बाद जीता गोल्ड

नई दिल्लीः भारत में रोलर स्केटिंग एक ऐसा खेल जिसका अभी तक बहुत ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिली है। यह स्केटबॉर्डिंग विश्व स्तर पर तेजी से उभरता हुआ है और टोक्यों ओलपिंक 2020 के जरिए इसको बड़ा मंच भी मिल चुका है। ऐसे में जब भारत में 59वीं राष्ट्रीय रोलर स्केट चैंपियनशिप 2021 हुई तो कुछ उत्सुकताएं जगी। यह प्रतियोगिता दिल्ली और मोहाली के बीच आयोजित की गई थी जो मैदानी इलाकों में आते हैं।

स्केटबॉर्डिंग खेल को पहली बार 2018 में जकार्ता एशियाई खेल में स्केटबोर्डिंग को जगह मिली थी। प्रतियोगिता में भारत की सभी जगहों से स्केटबोर्डर्स ने भाग लिया। मुख्य प्रतिभागी दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से थे। लेकिन बाजी यहां दिल्ली के हाथ लगी जो 24 में से 7 मेडल लेकर टॉप पर साबित हुआ।



दिल्ली के ये मेडल सभी आयु वर्ग के तहत जीते गए हैं। खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं-

शिवम बल्हारा 14 से 17 साल- गोल्ड
आर्यन रावत 11 से 14 साल- गोल्ड
आद्या अदिति 14 से 17 साल- गोल्ड
किमाया सिंह 9 से 11 साल- गोल्ड
रतीश श्रीवास्तव 9 से 11 साल- सिल्वर
शिवम तिवारी 17 साल से ऊपर- कांस्य
सिद्धार्थ बलहारा 9 से 11 साल कांस्य
अर्जुन वालिया (हरियाणा) 11 से 14 साल सिल्वर

साल 2021 में गूगल पर कौन सा भारतीय क्रिकेट सबसे ज्यादा सर्च किया गया?
आर्यन रावत और शिवम बलहारा दोनों का जिक्र करना यहां विशेष होगा क्योंकि दोनों ने अपनी गोल्डन हैट्रिक पूरी की क्योकि दोनों स्केटबोर्डर्स ने 2019 और 2020 सीजन में भी अपनी-अपनी कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीते हैं।

चंडीगढ़ की जूनियर टीम ने रोमांचक टाई-ब्रेकर फिनिश में हरियाणा को 3-0 से हराकर पंजाब के ढेलपुर में आयोजित नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती। अंगद, युवराज और जुझार ने गोल किए जबकि गोलकीपर अंकुश ने शानदार बचाव किया। सरबजीत सिंह मंगत द्वारा प्रशिक्षित टीम ने 17 साल बाद टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।

दिल्ली की टीम लगातार दूसरे साल पदक तालिका में शीर्ष पर रही। पिछले साल भी दिल्ली ने 7 मेडल जीते थे और वे प्रतियोगिता में शीर्ष टीम थे। दिल्ली के बाद केरल पांच पदकों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य था। 24 में से 12 पदक दिल्ली और केरल ने जीते। 12 दिन की प्रतियोगिता का सफल आयोजन रोलर स्पोर्ट्स इंडिया के लिए एक प्रमुख प्रोत्साहन के रूप में आता है। हरियाणा की टीम ने अपना पहला स्केटबोर्डिंग मेडल जीता, जिसमें अर्जुन वालिया ने 11-14 ब्वॉय कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता है।

Read more about: delhi दिल्ली
Story first published: Thursday, December 23, 2021, 15:08 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+