उपकप्तानी में बाल तो सफेद नहीं हो जाएंगे, मयंक के सवाल पर केएल राहुल ने दिया जवाब
नई दिल्लीः पिछले 12 महीने केएल राहुल के लिए रोलर-कोस्टर की सवारी करने सरीखे रहे हैं। वे कभी टेस्ट टीम में बैकअप ओपनर हुआ करते थे और आज उपकप्तान है। इंग्लैंड दौरे पर मिली टेस्ट सफलता के बाद उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उप कप्तान बनाया गया है। कर्नाटक के बल्लेबाज ने अभी तक 40 टेस्ट मैचों में 35.6 की औसत से 2321 रन बनाए हैं और 19 साल के खिलाड़ी से अब टेस्ट मैचों में उसी तरह की कायापलट की उम्मीद की जा रही है जैसे सफेद केंद्र क्रिकेट में चमत्कार करने के बाद रोहित शर्मा ने रेड बॉल क्रिकेट में अपने आप को स्थापित किया है।

सोचा भी नहीं अब टेस्ट क्रिकेट खेल पाऊंगा- राहुल
मयंक अग्रवाल केएल राहुल के पक्के दोस्त हैं और बीसीसीआई ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर दोनों के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो पोस्ट किया है।
जब केएल राहुल से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट उपकप्तान बनाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, छह-सात महीने पहले मैं यही सोचता था कि अब कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा लेकिन चीजें काफी तेजी से बदली है और मैं बहुत ज्यादा खुश हूं कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब मैं हमेशा की तरह अपना बेस्ट देने की ओर देख रहा हूं। मैं टीम की सफलता में अपना योगदान दूंगा।
10 युवा भारतीय क्रिकेटर जो साल 2022 में मौका पाने के हैं हकदार

मयंक ने कहा- जिम्मेदारी मिलने से बाल भूरे होने लगते है
मयंक अग्रवाल ने जब मजाक में केएल राहुल से कहा कि भारतीय टीम में जब आपको जिम्मेदारी हम मिलते हैं तो खिलाड़ियों के बाल धीरे-धीरे सफेद होने लगते हैं तो इस बात पर केएल राहुल हंसते हैं और फिर कहते हैं कि उनके बाल पहले से ही भुरे होने शुरू हो गए हैं। हालांकि केएल राहुल ने कहा कि वह जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और इसका लुत्फ उठाएंगे।
केएल राहुल कहते हैं कि भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनना बहुत सम्मान की बात है कोई भी इस भूमिका को लेकर अपने सफेद बालों की चिंता बिल्कुल नहीं करेगा।

रोहित के बिना राहुल पर ज्यादा दारोमदार-
भारत को अपना पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन में खेलना है। रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में राहुल के कंधे पर और भी जिम्मेदारी होगी। उनका साथ ओपनिंग में मयंक अग्रवाल देंगे जिनकी जगह अब रोहित के आने के बाद फिसलती जा रही है। विराट कोहली रेड बॉल में भारत के कप्तान बने हुए हैं जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने की ओर देख रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
