IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के बाद नहीं खेलेंगे क्विंटन डिकॉक, जानें कौन करेगा रिप्लेस
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पहले मैच के बाद सीरीज के अगले दो मैचों से आराम लेने जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि क्विंटन डिकॉक और उनकी पत्नी पैरेंटस बनने वाले हैं जिसे देखते हुए डिकॉक पैटरनिटी लीव पर जा रहे हैं। इससे पहले रिपोर्ट आ रही थी कि डिकॉक शायद सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच मिस करेंगे, हालांकि मैच के चौथे दिन कॉमेंट्री पैनल में मौजूद कॉमेंटेटर ने डिकॉक के बचे हुए मैचों में उपलब्ध न होने की पुष्टि की है।
कॉमेंटेटर ने कहा कि क्विंटन डिकॉक सीरीज के बचे हुए दो टेस्ट मैचों में पैटर्नल लीव पर रहेंगे और प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनेंगे। उल्लेखनीय है कि न्यू इयर टेस्ट जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला जाना है जबकि सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच केपटाउन के मैदान पर 11 जनवरी से खेला जायेगा।
और पढ़ें: IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में इस टीम से जुड़ना चाहते हैं अंबति रायडु, बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास
ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल दो और विकेटकीपर काइल वेरेरिएन और रेयान रिकलटन को डिकॉक की जगह मौका मिल सकता है। हालांकि यह देखने लायक होगा कि प्लेइंग 11 में से किस खिलाड़ी को मौका दिया जायेगा। क्विंटन डिकॉक का टीम में शामिल न होना बदलवा से गुजर रही साउथ अफ्रीकी टीम के लिये बड़ा झटका साबित हो सकता है, जिसे भारतीय टीम के खिलाफ अनुभव की जरूरत है।
गौरतलब है कि डिकॉक की जगह टीम में जिन दो खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है उन दोनों के पास ही टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं है। वेरेरिएन ने अब तक अपने करियर में सिर्फ 2 ही टेस्ट मैच खेले हैं जबकि रेयान रिकलटन ने अब तक अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है।
सेंचुरियन टेस्ट की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 327 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 197 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाकर लक्ष्य को 305 कर दिया और चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका की टीम 4 विकेट खोकर 94 रन बना सकी है। भारत को जीत के लिये 6 विकेट की दरकार है तो वहीं पर साउथ अफ्रीका को मैच के आखिरी दिन 211 रनों की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications