For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्लीन स्वीप नहीं कर पाया भारत, 5वां वनडे इंग्लैंड से हारा

लीड्स| भले ही भारत ने इंग्लैंड से वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रचा हो लेकिन शुक्रवार को खेले गये अंतिम एकदिवसीय मैच में वो हार गया और मेजबान इंग्लैंड का क्लीन स्वीप नहीं कर पाया। भारत अंग्रेजों से अंतिम मैच 41 रनों से हार गया लेकिन टीम 3-1 से श्रृंखला जीतने में कामयाब रहा।

भारत ने 24 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर कोई एकदिवसीय श्रृंखला जीती है। सुरैश रैना को मैन ऑफ सीरीज जबकि इंग्लिश बल्लेबाज जोए रूट को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

आपको बता दें कि आखिरी मैच में भारत के सामने जीत के लिए 295 रनों का लक्ष्य था लेकिन टीम इंडिया 48.4 ओवर में 253 रन बनाकर आउट हो गई। हालांकि भारत की ओर से रविंद्र जडेजा (87) ने शानदार पारी खेली लेकिन फिर भी वो भारत की हार को जीत में नहीं बदल पाये।

5वां वनडे हारा भारत लेकिन सीरीज पर कब्जा

इससे पहले इंग्लैंड द्वारा रखे 295 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। रहाणे का विकेट जेम्स एंडरसन ने लिया। इसके बाद शिखर धवन (31) का साथ निभाने आए विराट कोहली (13) को भी एंडरसन ने कुक के हाथों कैच करा भारत को दूसरा झटका दिया।

भारत अभी 50 का आंकड़ा छू भी नहीं सका था कि 49 की कुल रनसंख्या पर टीम को धवन के रूप में तीसरा झटका लगा। भारतीय टीम इन शुरुआती झटकों से उबर नहीं सकी और लगातार अंतराल पर उसके विकेट गिरते रहे।

इस बीच हालांकि सुरेश रैना (18) और अंबाती रायडू (53) के बीच चौथे विकेट के लिए 42 रन, रायडू और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (29) के बीच पांचवें विकेट के लिए 41 रन और फिर धोनी और जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 41 रनों की छोटी-छोटी साझेदारियां जरूर हुई लेकिन जीत के लिए यह नाकाफी ही रहे। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने भारत को 295 रनों का स्कोर दिया था जिसे भारतीय पूरा नहीं कर पाये और वो हार गये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+