कोलंबो। मंगलवार को टीम इंडिया ने 22 साल बाद श्रीलंका को उसी की जमीन पर हराकर इतिहास रच दिया लेकिन इस जीत के जश्न में खलल तब पड़ गया जब भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को आईसीसी ने सजा दे दी।
मालूम हो कि ईशांत शर्मा और श्रीलंका के विकेटकीपर/बल्लेबाज दिनेश चांडिमल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद एक-एक मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
गौरतलब है कि श्रीलंका में हुई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इशांत और श्रीलंका के कुछ कहा-सुनी हो गई थी जिसके बाद आईसीसी ने यह कदम उठाया है।
मोहाली का मैच नहीं खेल पायेंगे ईशांत
आपको बता दें कि अब सजा सुनाने के बाद भारत के स्टार बॉलर ईशांत पांच नवंबर को मोहाली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे।
<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/Nq9WSrscW84" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>