दिल्ली। धोनी ने दूसरे वनडे में जब टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया तो उनके इस साहसिक फैसले ने मैच जीतने के प्रति टीम की ललक को दिखाया। पहले खेलकर भारत ने ढाई सौ से ज्यादा रन बनाकर वेस्टइंडीज को स्मिथ की तूफानी पारी के बावजूद हरा दिया।
भारत ने दूसरा वनडे 48 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। दरअसल विंडीज वो टीम है जो अक्सर दबाव में बिखर जाती है। आज भी ऐसा ही हुआ, एक समय 170 रन पर उनके सिर्फ दो विकेट ही गिरे थे।
यहां से जब विकेटों का पतझड़ शुरू हुआ तो 201 तक पहुंचते-पहुंचते उनके नौ विकेट शामियाने में वापस लौट चुके थे। इसके बाद मैच खत्म होने की सिर्फ औपचारिकता बची थी और ये इंतजार हो रहा था कि भारतीय गेंदबाज कब आखिरी विकेट चटकाते हैं और वेस्टइंडीज हार के अंतर को कितना कम कर पाता है और अंत में मेहमान 215 पर ऑल आउट हो गये।
फिरोजशाह कोटला में कोच्चि की हार का हिसाब किया बराबर
कप्तान धोनी ने बड़ा अहम टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने में देर नहीं लगायी। हालांकि पारी की शुरुआत हाहाकारी रही। गब्बर सिंह यानि धवन विंडीज के गेंदबाजों को डराये बिना ही सस्ते में आउट हो गये। इसके बाद रहाने और रायुडू ने दूसरे विकेट के लिये 46 रनों की साझेदारी की। दोनों ने जमने के लिये गेंदें तो खूब लीं, लेकिन बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।
दूसरे वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 48 रनों से हराया
भारत के लिये आज जीत के साथ ही सबसे अच्छी बात ये रही कि विराट कोहली रंग में लौटते दिखे। उन्होंने 62 रनों की पारी खेली।हालांकि कोहली ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो 50 के पार पहुंचने के बाद उसे तीन अंकों में तब्दील करने में महारत रखते हैं, लेकिन फार्म में वापसी उनके लिये साथ ही टीम के लिये राहत भरी बात रही। सुरेश रैना ने पिछले मैच की असफलता की भरपाई तेज-तर्रार अर्धशतक जमाकर की।
India beat West Indies by 48 runs in the second ODI #IndvsWI pic.twitter.com/EiQsJMvvmO
— BCCI (@BCCI) October 11, 2014 कोहली और रैना की 105 रन की साझेदारी ने भारत को मैच में खड़ा किया। बाद में धोनी ने भी 50 रनों की तूफानी पारी खेली। विराट, रैना और धोनी के अर्धशतकों की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को 264 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया।
चार विकेट चटकाने वाले शमी बने मैन ऑफ द मैच
264 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुये विंडीज को स्मिथ और डेरेन ब्रावो ने 64 रनों की शानदार शुरुआत दी। इसके बाद स्मिथ और पोलार्ड ने दूसरे विकेट के लिये 72 रनों की साझेदारी कर भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। स्मिथ और पिछले मैच के शतकवीर हीरो सेमुअल्स ने तीसरे विकेट के लिये 34 रनों की साझेदारी की।
लेकिन इस दौरान सेमुअल्स बिल्कुल भी रंग में नजर नहीं आये. ऐसा लग ही नहीं रहा था कि पिछले मैच में इसी बल्लेबाज ने मैच जिताऊ शतक ठोका है। टीम के 170 रनों के योग पर ड्वेन स्मिथ 97 रन बनाकर क्या आउट हुये मेहमान बल्लेबाजों में 'तू चल मैं आया' शुरू हो गया। विंडीज की पूरी टीम 215 रनों पर सिमट गयी।इस तरह भारतीय टीम को दूसरे वनडे में 48 रनों की शानदार जीत मिल गयी और पहले मैच की हार का बदला भी ले लिया।
आखिरकार रंग में लौटे विरोट कोहली
इस मैच में भारत के स्पिनरों ने अपनी साख के अनुरूप गेंदबाजी की। वहीं तेज गेंदबाजों खासकर पिछले मैच में भी चार विकेट चटखाने वाले मोहम्मद शमी ने फिर चार विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया। उनकी करियर बेस्ट गेंदबाजी ने उन्हें मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिलाया. स्पिनरों ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुये पांच विकेट भी बांटे।
अगला मैच विशाखापत्तनम में
अब सीरीज बराबरी पर है, अगला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाना है। हालांकि 'हुदहुद' के कारण विजाग में बारिश की आशंका है. ऐसे में मैच का स्थान बदला भी जा सकता है। लेकिन अगले मैच में भारतीय टीम अब आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।टीम को जीत के साथ ही कोहली की फार्म में वापसी की खुराक जो मिल चुकी है।