क्या इंदौर में टीम इंडिया ले पायेगी कानपुर की हार का बदला?
इंदौर। कानपुर वनडे हारने का बाद बुरी तरह से आलोचनाओं के बीच में घिरी टीम इंडिया इंदौर में आज वापसी कर पायेगी यह सवाल हर क्रिकेट प्रेमी के दिल-दिमाग में कौंध रहा है। फिलहाल टीम की प्रैक्टिस देखकर तो लग रहा है कि इस बार इंदौर में टीम इंडिया कोई गलती नहीं करेगी।गौरतलब है कि पहला वनडे हारने के बाद मेजबान टीम मेहमान टीम से 0-1 से पीछे चल रही है।
जहां आज के वनडे मैच के लिए धोनी की सेना एड़ी-चोटी का दमा लगा रही है वहीं दूसरी ओर साउथ अफ्रीका पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी हुई है। पहले टी-20 और उसके बाद कानपुर वनडे में मिली जीत के बाद अफ्रीकन का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है तो वहीं धोनी पर आज के मैच का काफी दवाब होगा।
क्योंकि कानपुर वनडे की हार का सेहरा उन्हीं के ऊपर बंधा हुआ है जिसके कारण आज उनका फोकस पूरी तरह से अपने खेल पर औऱ टीम की जीत पर होगा। दूसरे एकदिवसीय में भी टीम को सलामी बल्लेबाजों रोहित और शिखर धवन के अलावा अजिंक्य रहाणे से काफी उम्मीदें रहेंगी। वहीं विराट कोहली, सुरेश रैना से भी अच्छा खेलने की अपेक्षा की जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
