Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: रमीज राजा ने बताया क्यों विराट के बिना भी खतरनाक है टीम इंडिया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का वापस भारत लौटना तय हो चुका है। बीसीसीआई की ओर से विराट कोहली को पैटर्निटी लीव की मंजूरी देने के बाद से ही लगातार मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां एक ओर फैन्स इस खिलाड़ी के सीरीज के बाकी मैचों में न होने की वजह से निराश नजर आ रहे हैं, तो कई दिग्गज खिलाड़ी भी उनके न होने पर भारतीय टीम की जीत की दावेदारी को कमजोर बता रहे हैं।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा क्रिकेट कॉमेंटेटर रमीज राजा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ किया है कि विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम काफी खतरनाक है और ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम उन्हें कमजोर समझने की गलती न करे।

और पढ़ें: IND vs AUS: भारत के खिलाफ नाथन नाम कर सकते हैं यह बड़ा रिकॉर्ड, कहा- लेने हैं 500 विकेट

रमीज राजा का मानना है कि आगामी सीरीज में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को दोबारा हराना का अच्छा मौका है क्योंकि मेजबान टीम इस बहुप्रतिक्षित सीरीज के लिेय गेंदबाजों के अनुकूल पिच तैयार करने पर ध्यान दे रही है।

अपने यूट्यूब चैनल क्रिकेट बाज पर बात करते हुए रमीज राजा ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई पिचों में अब वो बात नहीं है जो कुछ साल पहले देखने को मिलती थी, मेरा मतलब है कि यहां कि पिचों में अब उछाल कम हुई है तो वहीं गेंद भी कम घूमती नजर आती है। ऑस्ट्रेलियाई पिचें अब गेंदबाजों के लिये उतनी अनुकूल नहीं रह गई हैं।

उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि दर्शकों के बीच होने वाले इस टेस्ट मैच में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहेगा कि मैच का फैसला पांचवे दिन निकले। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ होने वाली इस सीरीज से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहेगा, खास तौर पर जब उसे इस बात का पता है कि यहां पर मैच देखने के लिये दर्शक भी मैदान पर आने वाले हैं। इसलिये वह ऐसी पिच तैयार करेगा जिस पर मैच 5 दिन तक चले।'

और पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें अपने पहले बच्चे को देखने में लगे महीनों, बीच सीरीज में लौटेंगे विराट

रमीज राजा ने आगे कहा कि पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली की गैरमौजूदगी को लेकर काफी शिकायतें आ रही हैं लेकिन मेरा मानना है कि भारतीय टीम बिना विराट कोहली के भी काफी खतरनाक है।

उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि भारत के पास ऐसा बल्लेबाजी क्रम है जो विराट कोहली की गैर मौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ सकता है। इसके अलावा भारतीय गेंदबाजी क्रम दुनिया के बेस्ट अटैक में से एक है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के दिमाग में यह बात जरूर होगी।'

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को एडिलेड के मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जायेगा। वहीं सीरीज का आखिरी मैच 15 जनवरी को खेला जायेगा। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस टेस्ट सीरीज के लिये 27 हजार दर्शकों को स्टेडियम में आकर मैच देखने की इजाजत दी है, जो कि स्टेडियम की पूरी क्षमता का 50 प्रतिशत है।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 21:51 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+