बेंगलुरु टेस्ट: पुणे की हार का बदला लेने उतरेगी विराट सेना, कंगारू भी हैं तैयार
बेंगलुरु। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की पूरी कोशिश होगी कि इस बार बिना कोई गलती किए वो कंगारूओं से पुणे की हार का बदला ले तो वहीं आस्ट्रेलिया का भी प्रयास होगा कि वो अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखे।
आपको बता दें कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे है।

विराट कोहली
कोहली का ये फेवरेट प्लेग्राउंड है, इसलिए यहां कप्तान से काफी धमाके की उम्मीद है। तो वही आशा की जा रही है कि वो इस टेस्ट में सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

क्रिकेट में 16 सेन्चुरी लगाई है
कोहली ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 16 सेन्चुरी लगाई है और वो भारत के लिए सबसे ज्यादा सेन्चुरी लगाने के मामले में सौरव गांगुली के बराबर हैं। बेंगलुरु टेस्ट में एक सेन्चुरी लगाते ही विराट गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और वीवीएस लक्ष्मण (17) के बराबर आ जाएंगे।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया
- भारत ने यहां कुल 21 टेस्ट खेले हैं, जिनमें से 6 जीते और 6 हारे।
- टीम ने यहां 9 टेस्ट ड्रॉ खेले।
- ऑस्ट्रेलिया ने यहां पांच टेस्ट खेले, जिसमें से दो ही जीते हैं।
- भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां इससे पहले टेस्ट मैच 2010 में हुआ था।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया

भारत को हराना बेहद कठिन होगा
जहां कोहली ने कहा है कि वो बेंगलुरू में कोई गलनी नहीं करेंगे तो वहीं आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व माइकल क्लार्क ने भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले गुरुवार को आस्ट्रेलियाई टीम को सचेत किया है। क्लार्क ने कहा है कि आस्ट्रेलिया के लिए दूसरे टेस्ट में भारत को हराना बेहद कठिन होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications