बेंगलुरु। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पुणे टेस्ट की करारी हार को भूलकर टीम यहां पर जीतने का पूरा प्रयास करेगी, इस बात का भरोसा केवल क्रिकेट प्रेमियों को ही नहीं बल्कि कप्तान विराट कोहली को भी है।
कोहली ने शुक्रवार को यह भरोसा दिलाया कि पहले मैच जैसा खराब प्रदर्शन आगे देखने को नहीं मिलेगा। मैच से एक दिन पहले हुए प्रेस वार्ता में कोहली ने कहा कि टीम इंडिया पुरानी गलतियों से सीख रही है और वापस वो ऐसी कोई गलती करने की फिराक में नहीं है।
अगर आगे बढ़ना है तो आप हार से सबक लेना ही होगा
पुणे टेस्ट की हार पर कोहली ने कहा कि अगर आगे बढ़ना है तो आपको हार से सबक लेना ही होगा क्योंकि आप उसे इग्नोर करेंगे तो आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि हम यह कबूल करें कि हम अपनी कमी की वजह से हारे हैं और दूसरी टीम ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली है।
हम अब वापस वैसा नहीं खेलेंगे
लेकिन मैं यहां आपसे जरूर ये बात कहना चाहता हूं कि हम अब वापस वैसा नहीं खेलेंगे और सीरीज के खत्म होने पर आप ये देखेंगे भी। मालूम हो कि 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में मेहमान टीम मेजबान टीम से 1-0 से आगे है।
It is very imp to accept that we lost the first Test due to lack of intent; it is not necessary we will lose again: Virat Kohli #INDvsAUS pic.twitter.com/KD2wVOk1ic
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017