एलेक्स हेल्स की क्यों हुई इंग्लैंड की विश्व कप टीम से छुट्टी, हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। अभी हाल में ही इंग्लैंड की विश्व कप टीम से बाहर हुए एलेक्स हेल्स के निष्कासन ने क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया था। पाकिस्तान के साथ घरेलू वनडे सीरीज से ठीक पहले बाहर होकर हेल्स ने ना केवल विश्व कप के लिए बेहतरीन तैयारी का मौका गंवाया बल्कि अब टीम में उनकी वापसी को लेकर भी संशय के बादल छा गए हैं। बता दें कि 30 साल के इस मिडिलसेक्स बल्लेबाज को 21 दिनों के लिए क्रिकेट से बैन किया गया है।

जाइल्स का बड़ा खुलासा-
अब इस केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। इंग्लिश क्रिकेट के डॉयरेक्टर एश्ले जाइल्स ने कहा है कि हेल्स अभी भी इंग्लैंड की विश्व कप टीम के हिस्से होते अगर एक न्यूज रिपोर्ट से यह खुलासा ना होता कि उनको प्रतिबंधित दवाओं के प्रयोग के कारण निलंबन झेलना पड़ा था। आपको बता दें गार्जियन अखबार की रिपोर्ट में हेल्स को ड्रग इस्तेमाल के कारण तीन हफ्ते के बैन की बात कही गई थी। उसके बाद हेल्स को इंग्लैंड की प्रारंभिक विश्व कप टीम से बाहर कर दिया गया था ताकि टीम का अंदरूनी माहौल बेहतर बना रहे।

ऐसे चला नाटकीय घटनाक्रम-
जाइल्स ने कहा है कि जब विश्व कप के लिए टीम चुनी जा रही थी तो वे और मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन इस स्थिति से वाकिफ थे, लेकिन गोपनीयता के दायित्व से बंधे थे और इस जानकारी को ऐसी स्थिति में बाहर नहीं कर सकते थे। आपको बता दें कि हेल्स की प्रबंधक कंपनी ने भी दावा किया था कि जब हेल्स को निलंबित किया गया तब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह भरोसा दिलाया था कि इस निलंबन का हेल्स की विश्व कप खेलने की उम्मीदों पर कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
IPL 2019: सुपर ओवर के जरिए प्ले-ऑफ में पहुंचने पर क्या बोले हार्दिक पांड्या

हेल्स पर मोर्गम ने भी दिया बड़ा बयान-
हालांकि जाइल्स ने साफ किया कि हेल्स को विश्व कप में चयन के लिए कोई भरोसा नहीं दिया गया था और ऐसी सभी बातें बेबुनियाद हैं। वहीं इस मामले पर टीम के कप्तान इयान मोर्गन ने कहा है कि हेल्स ने जो भी कुछ किया है वह टीम के मूल्यों के खिलाफ है और टीम के सीनियर खिलाड़ी नहीं चाहते थे कि हेल्स विश्व कप की तैयारियों में कोई हिस्सेदारी लें। जाइल्स ने कप्तान की बात के हवाले से कहा, 'इयान जो चाहते थे वो उन्होंने बिल्कुल साफ कहा। चयनकर्ताओं ने ये फैसला एकमत होकर लिया है और इसमे मेरा भी उनको सपोर्ट है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
