For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: सुपर ओवर के जरिए प्ले-ऑफ में पहुंचने पर क्या बोले हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के चौथे खिताब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। 2 मई को हुए मैच में इस टीम ने सुपर ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में अपना टिकट पक्का कर लिया है। मुंबई की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सीजन की तीसरी टीम है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं।

2 मई के मैच की बात करें तो दोनों ही टीमों ने 162 रनों का स्कोर बनाया था जिसके चलते मैच टाई हो गया था। हैदराबाद की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी और यह ओवर हार्दिक पांड्या कर रहे थे। पांड्या की अंतिम गेंद को छ्क्के के लिए भेजकर मनीष पांडे ने मैच को सुपर ओवर की ओर भेज दिया था। लेकिन मुंबई इंडियंस ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सनराइजर्स को केवल 8 रनों पर रोक दिया। बाद में मुंबई ने केवल 3 गेंदों पर ही 9 रन ठोक जीत दर्ज कर ली।

यह खबर भी पढ़िए- एश्टन टर्नर ने बताया क्यों इन्हें ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप टीम में नहीं मिली जगह

इस जीत के बाद टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हार्दिक पांड्या ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह को लेकर एक फोटो ट्वीट की है जिसमें उन्होंने प्लेऑफ में जाने की घोषणा करते हुए लिखा है- 'प्लेऑफ, हम आ रहे हैं!'

बता दें कि मुंबई की टीम के इस जीत के साथ ही 13 मैचों में 16 अंक हो गए हैं। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'टॉप चार में जगह बनाना अच्छा लग रहा है। यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। हमने इस नतीजे के लिए लगातार अच्छा क्रिकेट खेला।'

Story first published: Friday, May 3, 2019, 19:08 [IST]
Other articles published on May 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+