For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अपने टेस्ट डेब्यू में कमाल कर गए पांड्या, बनाए कई ताबड़तोड़ रिकॉर्ड

भारत और श्रींलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है।

कोलंबो। भारत और श्रींलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच गाले में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत की तरफ से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। हार्दिक पांड्या ने अपने डेब्यू टेस्ट में ही कई कारनामों को अंजाम दिया है।

पढ़ेंः- भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का LIVE अपडेट

48 गेंदों में बनाया अर्धशतक
भारत ने पहली पारी में 600 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जहां 112 ओवर तक एक भी छक्का न लगा पाने वाली भारतीय पारी में जब पांड्या खेलने आए तो छक्कों का बरसात हो गई। भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अपने पहले ही टेस्ट मैच में हार्दिक पांड्या ने 49 गेंद में 50 रन की पारी खेली। पांड्या ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

भारत की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने से चूके
48 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले पांड्या 83 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। हालांकि हार्दिक पांड्या डेब्यू टेस्ट में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। हालांकि भारत की ओर से डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज ऑफ पटियाला के नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 1934 में मद्रास(चेन्नई) में खेले गए इस टेस्ट मैच में दूसरी पारी में सिर्फ 42 गेंद में अर्धशतक लगाया था।

छक्के लगाने का रिकॉर्ड
हालांकि टेस्ट डेब्यू में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पांड्या ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पांड्या ने 3 छक्के लगाए। इससे पहले सभी अर्धशतक पूरा करने वाले बल्लेबाजों ने केवल 2 ही छक्के लगाए थे।

ऐसा करने वाले पांचवे भारतीय बने पांड्या
पांड्या ने श्रीलंका के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। हार्दिक ये कारनामा करने वाले सिर्फ पांचवे भारतीय खिलाड़ी हैं। डी फाडकर, सीडी गोपीनाथ, डी शोधन और बलविंदर संधू 8वें या उससे नीचे के बल्लेबाजी नंबर पर डेब्यू टेस्ट में अर्धशतक लगा चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+