INDVSL: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका भारत से 446 रन पीछे
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार, 26 जुलाई से गाले में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरे दिन है। देखा जाए तो मैच का पहला पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के हक में रहा। जहां एक बार फिर शिखर धवन ने अपने बल्ले से तूफान मचाया तो वहीं भारत की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा ने अपनी क्लासिक टेस्ट बैटिंग से शानदार खेल का नमूना पेश किया।
धवन ने पहले दिन 168 गेंदों में 31 चौकों की मदद से 190 रन बनाए। धवन के साथ ओपनिंग करने आए अभिनव मुकुंद केवल 12 रन ही बना सके। इसके अलावा कप्तान कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और 3 रन बनाकर आउट हो गए।पहले दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा ने 144* और रहाणे 39* रन बनाए थे।
पढ़ेंः- श्रीलंका के खिलाफ शतक ठोंकने वाले धवन ने कहा-मुझे खुद पर भरोसा था...
पढ़ेंः- महिला क्रिकेट को लेकर अक्षय कुमार ने दी ये खास 'सलाह'
पढ़ें दूसरे दिन के खेल का LIVE अपडेटः-
श्रीलंका की पहली पारी का लाइव अपडेटः-
- एंजिलो मैथ्यूज 54 रन बनाकर व परेरा 6 रन बनाकर क्रीज पर
- दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका का स्कोर 154/5
- दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका भारत से 446 रन पीछे
- 143 के स्कोर पर आधी श्रीलंकाई टीम पवेलियन लौटी, डिकवेला आउट
- 126 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा चौथा झटका, 64 रन बनाकर थरंगा आउट
- थरंगा-मैथ्यू ने श्रीलंका को संभाला, स्कोर 100 के पार
- थरंगा का अर्धशतक, 22 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 90/3
- पढ़ेंः- अपने टेस्ट डेब्यू में कमाल कर गए पांड्या, बनाए कई ताबड़तोड़ रिकॉर्ड
- 68 के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, मेंडिस भी आउट
- 68 के स्कोर पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, 16 रन बनाकर गुनाथिलका आउट
- थरंगा की तेज बैटिंग, श्रीलंका का स्कोर 50 के पार, 10.3 ओवर में बनाए 51 रन
- भारत के 600 रन के जवाब में श्रीलंका की सधी हुई शुरूआत
- 7 के स्कोर पर दूसरे ओवर में गिरा श्रीलंका का पहला विकेट, करुनारत्ने आउट
- ओपनिंग के लिए आए थरंगा और करुणारत्ने, शमी ने किया पहला ओवर
- श्रीलंका की पारी शुरू, भारत ने बनाए 600 रन
श्रीलंका की तरफ से नुवान प्रदीप ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए। इसके अलावा लाहिरू कुमारा को 3 व कप्तान रंगना हेराथ को 1 विकेट मिला।
भारत की पहली पारी 600 के स्कोर पर समाप्तः-
- 600 के स्कोर पर ऑल-आउट हुई भारतीय टीम
- 600 के स्कोर पर भारत का 10वां विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या आउट
- डेब्यू मैच में पांड्या ने जड़ी फिफ्टी, 48 गेंदों में बनाए 50 रन। भारत 600 के करीब
- 579 के स्कोर पर भारत का 9वां विकेट गिरा, 0 रन बनाकर शमी आउट, स्कोर 600 के करीब
- भारत का 8वां विकेट गिरा, जडेजा आउट, स्कोर 530 के पार
- लंच के बाद मैच शुरू, पांड्या-जडेजा क्रीज पर डटे
- लंच तक भारत का स्कोर 503/7, पांड्या-जडेजा क्रीज पर
- पांड्या-जडेजा ने संभाली पारी, भारत का स्कोर 500 के पार
- 495 के स्कोर पर भारत को लगा सातवां झटका, फिफ्टी से चूके अश्विन आउट
- 491 के स्कोर पर भारत को लगा छठा झटका, साहा आउट, स्कोर 500 के करीब
- 432 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, 57 रन बनाकर रहाणे भी आउट
- 423 के स्कोर पर भारत को लगा चौथा झटका, 153 रन बनाकर पुजारा आउट
- पुजारा 150 के पार, रहाणे ने भी जड़ी फिफ्टी
- पुजारा की शानदार बल्लेबाजी, पहुंचे 150 के पार
- दूसरे दिन का खेल शुरू, पुजारा-रहाणे ने शुरू की पारी
- रहाणे 39* रन बनाकर, पुजारा 144* रन बनाकर क्रीज पर थे
- पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 3 विकेट खोकर बनाए 399 रन
जानना जरूरी हैः-
- अपना पहला टेस्ट मैच खेलेंगे हार्दिक पांड्या, गाले में हुआ डेब्यू
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
- श्रीलंका टीम: दीमथ करुणारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दानुस्का गुनाथिलका, एंजेलो मैथ्यूज, एसेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेल (कीपर), दिलरूवन परेरा, रंगाना हेराथ (कप्तान), लाहिरू कुमारा, नुवान प्रदीप।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
