INDvSL: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत को मिली 498 रनों की बढ़त
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार, 26 जुलाई से गाले में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। देखा जाए तो मैच का पहला और दूसरा पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा। जहां पहले दिन शिखर धवन ने अपने बल्ले से तूफान मचाया तो वहीं भारत की रन मशीन चेतेश्वर पुजारा ने अपनी क्लासिक टेस्ट बैटिंग से शानदार खेल का नमूना पेश किया।
पढ़ेंः- बल्ले से फ्लॉप मुकुंद की हैरतअंगेज फील्डिंग देख लोगों की आंखें फटी रह गईं...
धवन ने पहले दिन 168 गेंदों में 31 चौकों की मदद से 190 रन बनाए। धवन के साथ ओपनिंग करने आए अभिनव मुकुंद केवल 12 रन ही बना सके। इसके अलावा कप्तान कोहली भी कुछ खास नहीं कर सके और 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा पुजारा (153), अजिंक्या रहाणे (57), अश्विन (47), साहा (16), पांड्या (50), जडेजा (15), शमी (30) और उमेश यादव 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की पहली पारी 600 रनों पर ऑल आउट हो गई।
जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकट खोकर 154 रन बनाए थे। श्रीलंका की तरफ से दिमुथ करुनारत्ने (5), उपुल थरंगा (64), धनुष्का गुनाथिलका (16), मेंडिस (0), निरोशन डिक्वेला 8 रन ही बना सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पूर्व श्रीलंकाई कप्तान एंजिलो मैथ्यूज 54 रन बनाकर और दिलरुवान परेरा 6 रन बनाकर क्रीज पर थे।
पढ़ें तीसरे दिन के खेल का LIVE अपडेटः-
- भारत को पहली पारी (309) व दूसरी पारी में 189 रन (कुल मिलाकर 498) रनों बढ़त हासिल हो गई है।
- भारत की तरफ से कप्तान कोहली 76 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर हैं।
- तीसरे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए।
- 189 (दूसरी पारी) के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, 81 रन बनाकर मुकुंद आउट
- मुकुंद के बाद कोहली ने भी जड़ी फिफ्टी, बड़ी बढ़त की तरफ भारत
- मुकुंद ने जड़ी फिफ्टी, 75 गेंदों में बनाए 51 रन।
- मुकुंद-कोहली की शानदार बैटिंग, भारत की बढ़त 400 पार
- बारिश के बाद मैच शुरू, कोहली आए बल्लेबाजी करने
- 56 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, पुजारा आउट, बारिश के कारण मैच रुका, भारत की बढ़त 365 रन।
- पुजारा-मुकुंद की सधी हुई बैटिंग, भारत की बढ़त 350 पार
- 19 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, धवन सस्ते में आउट, बनाए 14 रन।
- भारत की दूसरी पारी शुरू, बड़े लक्ष्य पर निगाहें, पहली पारी में मिली है 309 रनों की बढ़त, मुकुंद-धवन ने शुरू की पारी
- श्रीलंकाई मौसम को देखते हुए भारत ने श्रीलंका को फॉलो-ऑन नहीं दिया है।
- भारत की तरफ से जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा शमी ने 2 व अश्विन, उमेश और पांड्या को एक-एक विकेट मिला।
- दिलरुवान परेरा 92 रन बनाकर नाबाद रहे।
- असेला गुनारत्ने के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण केवल 9 खिलाड़ी ही (नियम के मुताबिक) खेल सकते हैं
- 291 के स्कोर पर श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा, लाहिरू कुमाारा आउट, जडेजा ने लिया विकेट
- लंच के बाद खेल शुरू, परेरा की निगाहें शतक पर, 91 रन बनाकर खेल रहे हैं।
- लंच तक श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए।
- श्रीलंका के 8 विकेट गिरे, पारी को ऑल आउट करने के लिए भारत को केवल एक विकेट चाहिए क्योंकि श्रीलंका का एक खिलाड़ी (असेला गुनारत्ने) पहले ही मैच में चोट के चलते सीरीज से भी बाहर हो चुके हैं।
- पांड्या ने झटका टेस्ट करियर का पहला विकेट, प्रदीप को किया बोल्ड, श्रीलंका के 8 विकेट गिरे, स्कोर 282/8
- 241 के स्कोर पर मुश्किल में श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा, हैराथ आउट
- परेरा की फिफ्टी, श्रीलंका का स्कोर 250 के करीब
- 205 के स्कोर पर श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, शतक से चूके मैथ्यूज 83 रन बनाकर आउट
- मैथ्यूज की शानदार बैटिंग, श्रीलंका का स्कोर 200 पार
- तीसरे दिन का खेल शुरू, परेरा-मैथ्यूज ने पारी को बढ़ाया
- दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 154/5 था।
- दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पूर्व श्रीलंकाई कप्तान एंजिलो मैथ्यूज 54 रन बनाकर और दिलरुवान परेरा 6 रन बनाकर क्रीज पर थे।
- भारत की पहली पारी 600 रनों पर ऑल आउट हो गई।
जानना जरूरी हैः-
- भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- भारतीय टीम प्लेइंग इलेवनः- शिखर धवन, अभिनव मुकुंद, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्या रहाणे, हार्दिक पांड्या, वृध्दिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।
- श्रीलंका टीम: दीमथ करुणारत्ने, उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस, दानुस्का गुनाथिलका, एंजेलो मैथ्यूज, एसेला गुणरत्ने, निरोशन डिकवेल (कीपर), दिलरूवन परेरा, रंगाना हेराथ (कप्तान), लाहिरू कुमारा, नुवान प्रदीप।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
