जानें कौन है यह मिस्ट्री गर्ल जिसे डेट कर रहे हैं माइकल क्लार्क, 2 महीने पहले हुआ है तलाक
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को अपना 5वां विश्व कप जिताने वाले कप्तान माइकल क्लार्क इन दिनों खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी काइली बैक को तलाक दिया था। माइकल क्लार्क ने साल 2012 में अपनी गर्लफ्रैंड काइली बैक से शादी रचाई थी और उनकी एक बेटी भी है। शादी के 7 साल बाद माइकल क्लार्क ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी मीडिया के सामने आकर अपने तलाक के कारणों का जिक्र नहीं किया लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार दोनों के रिश्ते में खटास काफी पहले आ चुकी थी। इसके चलते दोनों तलाक से पहले ही अलग-अलग घरों में रहते थे।
और पढे़ं: ब्रेक अप होने पर 1.5 करोड़ की अंगूठी कर दी फ्लश, माइकल क्लार्क ने बताया पूरा सच
उल्लेखनीय है कि माइकल क्लार्क की ताजा तस्वीरों ने इन रिपोर्ट को और पुख्ता कर दिया है जिसमें वह तलाक के महज 2 महीने बाद ही एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं।
रिपोर्टस के अनुसार माइकल क्लार्क आजकर ऑस्ट्रेलियन फैशन डिजाइनर पिप एडवर्डस को डेट कर रहे है, जिन्हें हाल ही में पिप के फ्लैट के पास देखा गया था। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार माइकल क्लार्क पिप एडवर्डस के 40वें जन्मदिन पर उनके साथ देखे गये और सोमवार को भी दोनों को सिडनी के एक बीच पर साथ देखा गया।
यूं तो माइकल क्लार्क का नाम कई बार हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन इस बार अटकलें लगाई जा रही हैं कि पिप एडवर्डस की वजह से ही क्लार्क ने अपनी काइली से अलग होने का फैसला किया।
और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का सबसे विवादित मैच, जब खिलाड़ियों ने अंपायर से कर दी थी बगावत
माइकल क्लार्क की एक बेटी है जिसका नाम केसली ली है जिसकी कस्टडी की सुनवाई अभी लंबित है। साल 2018 में भी ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में यह खबर आई थी कि माइकल क्लार्क का अपनी असिस्टेंट साशा के साथ अफेयर चल रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
