Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या धोनी की वजह से खत्म हुआ करियर? पार्थिव पटेल ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। कई लोगों का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी के कारण पार्थिव पटेल का करियर खत्म हुआ। पार्थिव ने भारतीय टीम में बताैर विकेटकीपर धोनी से पहले डेब्यू किया था, लेकिन बावजूद इसके धोनी उनसे आगे निकल गए। वहीं पार्थिव कभी अंदर तो कभी बाहर होते रहे। ऐसा भी कहा जाता है कि पार्थिव पैदा ही गलत समय हुए, लेकिन इस विकेटकीपर का कहना है कि ऐसा नहीं है। पार्थिव ने बयान देते हुए साफ कहा कि उनका करियर धोनी की वजह से खत्म नहीं हुआ। उन्होंने माना कि उनका प्रदर्शन खराब रहा जिस कारण वो टीम से बाहर हो गए।

धोनी ने उठाया मिले माैकों का फायदा

धोनी ने उठाया मिले माैकों का फायदा

पार्थिव ने फीचर नेटवर्क के 100 ऑवर्स 100 स्‍टार्स शो से बात करते हुए कहा कि धोनी के समय में खेलने की वजह से वह खुद को बदकिस्‍मत नहीं मानते, क्‍योंकि उन्‍होंने धोनी से पहले करियर शुरू किया था और उनसे पहले मौके मिले थे। उन्होंने कहा, "जब मैंनै करियर शुरू किया था तो उस समय कुछ सीरीज मेरे लिए खराब साबित हुईं और मैं टीम से बाहर हुआ। फिर धोनी को टीम में जगह मिली तो उसने मिले माैकों का फायदा उठाया।

हरभजन बोले- IPL में इन टीमों का आपसी मैच ऐसे लगता है जैसे भारत-पाकिस्तान खेल रहा हो

खुद को बदकिस्मत नहीं मानते पार्थिव

खुद को बदकिस्मत नहीं मानते पार्थिव

35 साल के पार्थिव ने कहा कि उन्‍हें पता है कि लोग सांत्‍वना दिखाने के लिए कहते हैं कि वे गलत समय में पैदा हुए, मगर वे खुद ऐसा नहीं मानते। उन्‍होंने कहा, ''धोनी ने उस समय जो कुछ भी हासिल किया है, वह बहुत ही ज्‍यादा खास है और उन्‍होंने ये सब हासिल खुद को मिले मौके का फायदा उठाकर ही किया है और मैं खुद को बदकिस्‍मत नहीं मानता।''

आतंकी रियाज की माैत पर गौतम गंभीर ने किया ट्वीट, लिखा- भारतीय सेना को कभी उकसाओ मत

धोनी ने 2005 में बनाई जगह पक्की

धोनी ने 2005 में बनाई जगह पक्की

बता दें कि पार्थिव पटेल ने 2002 में अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था, मगर वह एमएस धोनी के आने के बाद टीम में मजबूत जगह बनाने में असफल रहे। धोनी ने 2005 ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 148 रन की बड़ी पारी खेली। इसके बाद उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली। इसके बाद 2007 टी20 विश्व कप में धोनी ने टीम की कप्तानी करते हुए खिताब जीता और अपनी जगह पक्की कर ली।

रोहित शर्मा ने पिछले कुछ सालों में एक खास मुकाम हासिल किया : साइमन डाॅल

Story first published: Friday, May 8, 2020, 12:53 [IST]
Other articles published on May 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+