For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड दौरे को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- हार का बदला लेने के लिये करेगा यह काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे की तैयारी कर रही है, जहां पर उसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइननल मैच खेलना है और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हाल ही में भारत दौरे पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई इंग्लैंड टीम को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद इंग्लिश टीम के लिये यह सीरीज बदले का दौरा बन सकता है। जहां एक ओर दुनिया भर के फैन्स को एक शानदार टेस्ट सीरीज खेलते हुए देखने की उम्मीद है तो वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इंग्लैंड इस दौरे पर बदला लेने के लिये अपने गेंदबाजों के हिसाब से ग्रीन पिच बनाने का काम करेगा।

उल्लेखनीय है कि जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी तो स्पिनर्स की मददगार पिच को लेकर इंग्लिश मीडिया ने काफी शोर मचाया था साथ ही खेल से ज्यादा पिच के मिजाज को लेकर चर्चा हो रही थी। ऐसे में गावस्कर का मानना है कि इंग्लैंड बदला लेने के लिये पिचों को अपने गेंदबाज के अनुरूप बनाने का काम करेगा।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर को आज भी इन दो बातों का मलाल, अंतर्राष्ट्रीय करियर में नहीं कर सके यह काम

'द टेलीग्राफ' के लिये लिखे अपने कॉलम में गावस्कर ने कहा, 'भारत दौरे पर स्पिन पिचों की शिकायत करने वाला इंग्लैंड अगर भारत के खिलाफ ग्रीन सीमिंग पिच तैयार करता है तो मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा, हालांकि हमारी टीम इस चुनौती के लिये भी तैयार रहेगी क्योंकि हमारे पास बेहतरीन पेस अटैक है जो इंग्लिश बल्लेबाजों को सीमिंग परिस्थितियों में काफी परेशान कर सकता है।'

गावस्कर का मानना है कि भारत में पिचों की आलोचना करने वाली इंग्लैंड की टीम अगर टेस्ट सीरीज में अपनी पिचों पर थोड़ी घास छोड़ते हुए नजर आते हैं तो इसमें हैरान होने वाली बात नहीं है और न ही कोई चिंता की बात है। उल्टा इंग्लैंड का यह कदम उसी पर भारी पड़ सकता है क्योंकि हमारे पास ऐसी गेंदबाजी है जो इंग्लिश बल्लेबाजों के लिये परेशानी पैदा कर सकती है।

और पढ़ें: पैट कमिंस या स्टीव स्मिथ, मार्क वॉ ने बताया कौन होगा ऑस्ट्रेलिया के लिये बेहतर कप्तान

आपको बता दें कि गावस्कर ने आगामी टेस्ट सीरीज में भारत के विजयी होने और इंग्लैंड में इतिहास रचने को लेकर भविष्यवाणी की है, हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं कि भारत किस स्कोर लाइन के तहत जीत हासिल करेगा।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 17:59 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+