For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पैट कमिंस या स्टीव स्मिथ, मार्क वॉ ने बताया कौन होगा ऑस्ट्रेलिया के लिये बेहतर कप्तान

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ अपने घर पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज को गंवा देने के बाद से इस साल अब तक कोई भी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन हाल ही में कैमरून बैनक्रॉफ्ट की ओर से बॉल टैम्परिंग पर दिये गये बयान के बाद से एक बार फिर से सैंडपेपर गेट विवाद पर चर्चा शुरू हो गई है। इसके साथ ही यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन की गैर मौजूदगी में किसे टीम की कमान सौंपी जाये। भले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आधिकारिक रूप से टिम पेन के कप्तानी छोड़ने को लेकर ऐलान नहीं किया है लेकिन खेल विशेषज्ञों और दिग्गज खिलाड़ियों की ओर से नये कप्तान को लेकर चर्चा जारी है।

लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्मिथ को फिर से कप्तानी सौंपने के बारे में सोच रही है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास नये कप्तान के रूप में सिर्फ 2 ही विकल्प बाकी हैं जिसमें से एक स्टीव स्मिथ और दूसरे हरफनमौला खिलाड़ी पैट कमिंस हैं।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर को आज भी इन दो बातों का मलाल, अंतर्राष्ट्रीय करियर में नहीं कर सके यह काम

फॉक्स क्रिकेट के रोड टू एशेज पॉडकास्ट में बात करते हुए मार्क वॉ ने कहा,'मुझे लगता है कि जब टिम पेन अपनी कप्तानी को छोड़ने का फैसला करेंगे जो कि एशेज के बाद बेहतर होगा तो सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं जो टीम की कमान संभाल सकते हैं। पैट कमिंस और स्टीव स्मिथ।'

उल्लेखनीय है कि स्टीव स्मिथ न्यूलैंडस टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के तीनों प्रारूप में कप्तानी संभाला करते थे लेकिन इस मैच में हुए बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और साल भर के लिये बैन कर दिया गया। स्मिथ पर 2 साल तक कप्तानी पर रोक भी लगा दी गई और उनके साथी डेविड वॉर्नर पर एक साल और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया।

और पढ़ें: जडेजा ने किया बड़ा खुलासा, बताया- क्यों 2019 विश्व कप में की थी गुस्सेभरी तलवारबाजी

बैन के बाद स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिये बल्लेबाज के तौर पर वापसी की और शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर से कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार के रूप में उभरे हैं। हालांकि वॉ का मानना है कि कमिंस ने जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नाम कमाया है वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के अगले कप्तान बनने के पसंदीदा दावेदार है।

उन्होंने कहा,'यह हमारे चुनने के नजरिये पर निर्भर करता है और मुझे लगता है कि चयनकर्ता अभी इस बात को साफ तरीके से नहीं देख पा रहे हैं। जहां पर कप्तानी के लिये अभी बहुत सारे विकल्प नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन मेरी नजर में पैट कमिंस कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं और स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाना चाहिये।'

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 17:19 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+