'आप कोहली को ड्रॉप करने के लिये नहीं कह सकते', नेहरा ने टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के संघर्ष पर दिया बयान
नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के साथ होने जा रहा है। भारतीय टीम इस दौरे पर लंबे समय से चली आ रही सीरीज जीत के इंतजार को खत्म करने की ओर देख रही है। हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजों के लिये यह कर पाना आसान नहीं होगा, खासतौर से भारतीय बल्लेबाज जिस तरह से संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, उसके बाद यह काम मुश्किल नजर आ रहा है। भारतीय टीम के सीनियर बल्लेबाज मैदान पर काफी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, खासतौर से टॉप ऑर्डर।
भारतीय टीम के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा पिछले एक साल में काफी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं, तो वहीं पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से भी निरंतर अंतराल पर रन नहीं आ रहे हैं और पिछले 2 साल में एक भी शतकीय पारी नहीं आ सकी है। भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजों की बात करें तो रहाणे ने पिछले एक साल में 19.57 की औसत से रन बनाये, तो वहीं पर पुजारा ने 20.66 की औसत से रन बनाये और वहीं पर कोहली ने 29.99 की औसत से रन बनाये हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: पूर्व सलामी बल्लेबाज ने दी भारतीय टीम को चेतावनी, 2018 की इस गलती से बचने की दी सलाह

कोहली को बाहर रहने के लिये नहीं कह सकते
रहाणे के खराब प्रदर्शन के चलते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में रहाणे को बाहर बिठाकर श्रेयस अय्यर को मौका दिया गया जिन्होंने डेब्यू मैच में शतक और अर्धशतक लगाया था और वो मुंबई टेस्ट में रहाणे की जगह खेलने आये थे। उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया उसकी वजह से साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के प्लेइंग 11 में उनका शामिल होने का मौका बन गया है। इसके साथ ही टेस्ट टीम में हनुमा विहारी की भी वापसी हो रही है और पांचवे पायदान पर खेलन की प्रतिस्पर्धा को बढ़ा दिया है।
जहां एक ओर रहाणे की स्थिति को लेकर अभी तक शंका बनी हुई है तो वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि सेंचुरियन में बल्लेबाजों का रन बना पाना आसान नहीं होगा।

भारत के लिये मुश्किल होगा यह दौरा
क्रिकबज के साथ बात करते हुए नेहरा ने कहा,'बेशक यह मुश्किल होने वाला है, हमें काफी समय तक चोट से जूझना पड़ा लेकिन आपको इसका जवाब ढूंढना होगा। अगर आप सिर्फ आंकड़ों पर गौर करें तो कोहली भी पिछले एक-डेढ़ साल से निरंतरता से प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं और यही वजह है कि हम सिर्फ आंकड़ो को लेकर बात नहीं कर सकते। आप यह नहीं कह सकते कि चलिये कोहली को बाहर कर देते हैं। पुजारा पिछले काफी समय से अच्छी फॉर्म में नहीं है, लेकिन यह सच है कि रहाणे सबसे ज्यादा रिस्क पर है।'
नेहरा ने आगे बात करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में रहाणे पहले टेस्ट में कप्तान थे लेकिन दूसरे मैच में विराट आये और रहाणे प्लेइंग 11 में भी नहीं रहे। तो आप 5 या 6 बल्लेबाजों के साथ पहले टेस्ट मैच में उतरे तो रहाणे के लिये टीम में जगह बना पाना मुश्किल है।

रोहित की गैर मौजूदगी में कोहली-पुजारा को संभालनी होगी कमान
आशीष नेहरा ने रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी पर भी बात करते हुए कहा कि ऐसे में कोहली और पुजारा को मध्यक्रम में जिम्मेदारी संभालनी होगी और अच्छे प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायें।
उन्होंने कहा,'यह कोहली और पुजारा के लिये नया नहीं है और वो चुनौतियों को मौके के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आखिरी दौरे पर 3 टेस्ट मैचों में से 2 पिच (जोहान्सबर्ग और केपटाउन की पिच) काफी मुश्किल थी। अगर हमें इस बार भी मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा तो उम्मीद है कि वो दोनों अच्छा प्रदर्शन कर पायेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
