For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय U-19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में श्रीलंका को एक पारी और 21 रनों से दी मात

कोलंबो: श्रीलंका के दौरे पर गई भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पहले यूथ टेस्ट में मेजबानों को एक पारी और 21 रनों की करारी मात दे दी। श्रीलंका की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज निशान मदुश्का का शतक (104) और फर्नांडो की 78 रन की पारी भी भारत को जीत हासिल करने से नहीं रोक सकी। भारत की टीम ने मैच के चौथे और अंतिम दिन मेजबानों को दूसरी पारी में 324 पर समेट कर बड़ी जीत दर्ज की।

ये भी पढ़ें: PICS: इंग्लैंड दौरे से वापस आते ही कुछ इस लुक में नजर आए एमएस धोनी

भारत ने बदोनी (नाबाद 185 रन) और सलामी बल्लेबाज अथवारा टैडे (113) के शानदार शतकों की बदौलत 589 रन का पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 244 रन पर सिमट गई थी। भारत की तरफ से हर्ष त्यागी और आयुष बदोनी ने चार-चार विकेट झटके जबकि अर्जुन तेंदुलकर के खाते में भी एक विकेट आया। दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों के आगे मेजबान बेबस नजर आए और उनकी पूरी टीम 324 रन ही बना सकी।

श्रीलंका ने अंतिम सात विकेट गंवाकर 147 रन जोड़े। जबकि भारत की तरफ से मोहित जांगड़ा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 72 रन देकर पांच विकेट झटके, वहीं, आयुष बदोनी ने भी दो विकेट झटके और अर्जुन तेंदुलकर ने दूसरी पारी में भी एक विकेट हासिल किया। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर बल्लेबाजी के दौरान बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट हम्बनटोटा में 24 जुलाई से खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने बनाया एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

Story first published: Saturday, July 21, 2018, 12:10 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+