Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सॉफ्ट बॉल के कारण ड्रॉ हुआ रांची टेस्ट...ये बात कुछ हजम नहीं हुई कप्तान कोहली...

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए बड़ी ही अजीब बात बोली, जिसे थोड़ा हजम कर पाना मुश्किल है।

गेंद के सॉफ्ट हो जाने से मैच नहीं जीत पाए

गेंद के सॉफ्ट हो जाने से मैच नहीं जीत पाए

इंडिया इस मैच को जीत सकती थी लेकिन मैच के आखिरी दिन उसके बॉलरों ने निराश किया और ये मैच ड्रॉ हो गया जिसके बारे में कोहली ने बड़ी नम्रता से कहा कि अंतिम दिन दूसरे सत्र में गेंद के सॉफ्ट हो जाने से गेंदबाजों को मदद नहीं मिल पाई।

 हमें विकेट नहीं मिला...

हमें विकेट नहीं मिला...

अपनी बात को सही साबित करने के लिए विराट कोहली ने कहा कि पहले सत्र में गेंद में कड़ापन था जिससे हमने दो महत्वपूर्ण विकेट निकाल लिए। लेकिन बाद के सत्रों में गेंद ज्यादा सॉफ्ट होती चली गई जिससे गेंदबाजों को पिच से अधिक गति और उछाल नहीं मिल पाई और हमें विकेट नहीं मिला।

सॉफ्ट टारगेट है बॉल

सॉफ्ट टारगेट है बॉल

जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया, कोहली के इस बयान पर क्रिकेट के पंडितों ने कहा है कि जब इंसान के पास कोई वाजिब लॉजिक ना हो तो ठिकरा पिच और बॉल पर फोड़ देने से अच्छा और कुछ नहीं होता, ये आजकल का सॉफ्ट टारगेट बन गया है, सच ये है कि उम्मीद के मुताबिक इंडियन बॉलरों ने मैच के आखिरी दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं किया इस वजह से हम मैच जीत नहीं पाए।

रिद्धिमान साहा और चेतेश्वर पुजारा

रिद्धिमान साहा और चेतेश्वर पुजारा

मैच के बारे में कैप्टन कोहली ने कहा कि टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करना और उसके बाद दूसरी टीम को अधिक रन बनाने से न रोक पाना आसान नहीं होता। हमने इसके बाद भी अच्छी वापसी की और ऐसे में लोकेश राहुल और मुरली विजय ने टीम को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन रिद्धिमान साहा और चेतेश्वर पुजारा की साझेदारी ग्रेट थी।

आस्ट्रेलिया ने अच्छी क्रिकेट खेली

आस्ट्रेलिया ने अच्छी क्रिकेट खेली

कोहली ने कहा कि हमने दबदबा कायम रखने की कोशिश की, लेकिन आस्ट्रेलिया ने अच्छी वापसी की। इसका श्रेय हैंड्सकॉम्ब और शॉन मार्श को देना चाहूंगा कि उन्होंने अपनी टीम को एक बार फिर मजबूत बनाया और मैच ड्रॉ किया। मेहमान टीम ने अच्छी टक्कर दी। उन्होंने अच्छी क्रिकेट खेली इसलिए मैं उन्हें इस बात की बधाई देना चाहता हूं।

25 मार्च को धर्मशाला में

25 मार्च को धर्मशाला में

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। अब दोनों टीमों के बीच चौथा और निर्णायक टेस्ट मैच 25 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+