IND vs AFG: टॉस में फिर बदनसीब बनें विराट कोहली, दो बदलावों के साथ उतरी भारतीय टीम
नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप का 33वां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है, जिसमें विराट सेना को हर हाल में जीत की दरकार है। इस वैश्विक टूर्नामेंट में पहले दो मैच में मिली बड़ी हार के बाद भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो गई है, हालांकि जो थोड़ी सी उम्मीदें बची हुई हैं उसे जिंदा रखने के लिये विराट सेना को यहां पर हर हाल में जीत की दरकार है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्वकप कैंपेन का आगाज किया जहां पर उसे 10 विकेट से हार मिली तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे मैच में 8 विकेट से मात दी। पहले दो मैचों में भारतीय खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के साथ ही विराट कोहली के नसीब ने टॉस में भी अभी तक साथ नहीं दिया है और उन्हें दोनों में हार का सामना करना पड़ा जिसके चलते उनकी टीम को ओस के बीच गेंदबाजी करनी पड़ी और चेज का मौका नहीं मिला।
अबुधाबी के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली का टॉस में एक बार फिर से नसीब ने साथ नहीं दिया और वो लगातार तीसरे मैच में टॉस हारते नजर आये। वहीं अफगानिस्तान के लिये मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। विश्वकप में खेले गये अब तक के मैचों की बात करें तो जिस टीम ने टॉस जीता है उसने पहले गेंदबाजी कर रनों का पीछा करने का फैसला किया है और मैच जीते हैं। विश्वकप में अब तक सिर्फ 3 टीमों (अफगानिस्तान, इंग्लैंड और पाकिस्तान) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और मैच जीता है।
और पढ़ें: ICC T20 रैंकिंग में छाये बाबर आजम, मलान को पीछे छोड़ बने नंबर 1 बल्लेबाज, हसरंगा ने भी लगाई छलांग
असगर अफगान के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देने के बाद अफगानिस्तान की टीम को इस मैच में एक बदलाव मजबूरी में करना पड़ा है तो वहीं पर मुजीब उर रहमान भी नहीं खेल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किये हैं, जिसके तहत सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है तो वहीं पर वरुण चक्रवर्ती की जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया गया है।
अबुधाबी के मैदान की बात करें तो इस पिच पर खेले गये पिछले 2 मैचों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली है तो वहीं पर बल्लेबाजों के लिये रन बनाना आसान रहा है। ऐसे में यहां पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती नजर नहीं आने की उम्मीद है।
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन।
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI: हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, मोहम्मद शहज़ाद (w), रहमानुल्ला गुरबाज़, नजीबुल्लाह ज़दरान, मोहम्मद नबी (c), गुलबदीन नायब, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, राशिद ख़ान, करीम जनत, नवीन-उल-हक, हामिद हसन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications